Categorized | लखनऊ.

किसान परिवारों से मिले और दुःख व्यक्त करते हुए उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया

Posted on 10 June 2017 by admin

कई दिनों से मध्य प्रदेश मंे अपनी समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर आन्दोलित मंदसौर जिले के किसानों के ऊपर सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन द्वारा गोलियां चलवाकर किसानों की हत्या की गयी, जहां पर मृतक परिजनों से भेंटकर उन्हें सांत्वना देने जाते समय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी को जिस तरह से अलोकतांत्रिक एवं अमर्यादित तरीके से प्रशासन द्वारा रास्ते में रोका गया तथा धारा-144 में गिरफ्तार कर किसान परिवारों से न मिलने देने का भरपूर प्रयास किया गया। जबकि उनके प्रयास को विफल करते हुए श्री गांधी किसान परिवारों से मिले और दुःख व्यक्त करते हुए उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया तथा मृतक किसानों को शहीद का दर्जा देने की मांग की।

मध्य प्रदेश सरकार एवं प्रशासन के उक्त घटना के विरोध में आज पूरे उत्तर प्रदेश के चौहत्तर जनपदों में धरना-प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री मोदी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका गया, जिसमें चित्रकूट में पंकज मिश्रा, हमीरपुर में दिनेश सिंह, झांसी में श्री चन्द्रशेखर त्रिपाठी एवं श्री इम्तियाज हुसैन, ललितपुर में श्री दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, जालौन में चौधरी श्याम सुन्दर एवं रेहान सिद्दीकी, आजमगढ़ में श्री हवलदार सिंह, मऊ में श्री अवनीश कुमार सिंह, श्री खालिद अंसारी, बलिया में सच्चिदानन्द तिवारी, बस्ती में श्री प्रेमशंकर द्विवेदी-उपाध्यक्ष, बांदा में श्री अखिलेश शुक्ला एवं श्री राज बहादुर गुप्ता, अम्बेडकर नगर में श्री मेराजुद्दीन किछौछवी, मिर्जापुर में पूर्व विधायक श्री ललितेशपति त्रिपाठी, सोनभद्र में श्री अरुण कुमार सिंह, प्रतापगढ़ में श्री नरसिंह प्रकाश मिश्रा, फतेहपुर में श्री अमरनाथ सिंह उर्फ अनिल तथा श्री आरिफ गुड्डा, इलाहाबाद में श्री अनिल द्विवेदी एवं श्री उपेनद्र सिंह, कानुपर महानगर में श्री हर प्रकाश अग्निहोत्री, इटावा में श्री उदयभान सिंह यादव, औरैया में श्री कमलेश दीक्षित, फर्रुखाबाद में श्री मृत्युंजय शर्मा, आगरा में श्री दुश्यन्त शर्मा, फिरोजाबाद मंे श्री हरिशंकर तिवारी एवं श्री गुलाम जीलानी, मथुरा मंे पूर्व कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता श्री प्रदीप माथुर एवं श्री आबिद हुसैन, अलीगढ़ में चौधरी बिजेन्द्र सिंह-पूर्व सांसद, श्री विवेक बंसल एवं श्री अश्विनी शर्मा, हाथरस करुणेश मोहन दीक्षित एवं श्री चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य, गाजियाबाद में पूर्व सांसद श्री सुरेन्द्र गोयल तथा जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्ष, गौतमबुद्ध नगर डॉ0 महेन्द्र नागर एवं श्री मुकेश यादव, मेरठ में श्री विनय प्रधान एवं श्री कृष्ण कुमार शर्मा किशनी, बागपत मंे चौधरी राम कुमार सिंह, बुलन्दशहर में श्री सुभाष गांधी, शामली में पूर्व विधायक श्री पंकज मलिक एवं श्री ओमप्रकाश शर्मा, मुजफ्फर नगर, सहारनपुर, मैनपुरी, कासगंज, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री जितिन प्रसाद, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, सम्भल, रामपुर, सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, फैजाबाद, बाराबंकी, बहराइच, गोण्डा मंे डॉ. बी.एल. चौबे एवं श्री अब्दुल रहमान, बलरामपुर, श्रावस्ती, चन्दौली, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी में श्री प्रजानाथ शर्मा एवं श्री सीताराम केसरी जिले प्रमुख रहे।
ज्ञात हो कि आज के धरना-प्रदर्शन में पुतला दहन के दौरान कई जनपदों में पुलिस से हुई झड़प में कई कार्यकर्ता झुलस गये, जिनमें चन्दौली जनपद में सर्वश्री अकील अहमद बाबू, राजकुमारी गुप्ता, अशोक यादव, विजय गुप्ता आदि की हालत गम्भीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in