Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याओं को सुना

Posted on 06 June 2017 by admin

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज अपने सरकारी आवास पर जनता की समस्याओं को सुना। प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित आवेदन पत्र मुख्यमंत्री जी को दिए। मुख्यमंत्री जी ने जनता को उनकी शिकायतों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया तथा अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

01-10जनपद सम्भल से आयीं सुश्री कमर जहां ने मुख्यमंत्री जी से राशन कार्ड के लिए आग्रह किया। वहीं कन्नौज की सुश्री वैशाली ने अपनी पुत्री के स्कूल में दाखिले व फीस माफी का अनुरोध किया। इसी प्रकार बस्ती निवासी श्री राजेश ने वृद्धावस्था पेंशन का निवेदन किया।
इनके अलावा भी बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री जी ने सभी मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in