Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री से यू0एस0 इण्डिया बिजनेस काउंसिल के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की

Posted on 06 June 2017 by admin

  • शिक्षा, स्वास्थ्य, विश्वस्तरीय मेडिकल डिवाइसेज जैसे स्टेण्ट के उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण, पेयजल तकनीक, टेक्नोलाॅजी, पर्यटन इत्यादि क्षेत्रों में सहयोग की इच्छा जतायी
  • प्रतिनिधिमण्डल ने वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की खुले मन से प्रशंसा की
  • मुख्यमंत्री ने राज्य की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप आपसी सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम करने की इच्छा व्यक्त की

press-01-2उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आज यहां शास्त्री भवन, लखनऊ में यू0एस0 इण्डिया बिजनेस काउंसिल के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। डाॅ0 मुकेश आघी के नेतृत्व में आए इस प्रतिनिधिमण्डल ने वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की खुले मन से प्रशंसा की और कहा कि ये सभी फैसले प्रदेश के विकास में निर्णायक साबित होंगे।
प्रतिनिधिमण्डल ने राज्य में शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, विश्वस्तरीय मेडिकल डिवाइसेज जैसे स्टेण्ट के उत्पादन, खाद्य प्रसंस्करण, पेयजल तकनीक, टेक्नोलाॅजी, पर्यटन इत्यादि क्षेत्रों में सहयोग की इच्छा जतायी। श्री आघी ने बताया कि यह काउंसिल भारत और अमेरिका के मध्य व्यापार को प्रोत्साहन देने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में काउंसिल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के विकास कार्यक्रमों में अपना सहयोग देना चाहती है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल के प्रस्तुतिकरण को ध्यान से देखा और राज्य की नीतियों एवं उद्देश्यों के अनुरूप आपसी सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम करने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य की गरीब, शोषित, वंचित जनता के उत्थान के लिए कटिबद्ध है और वह इसी दिशा में काम कर रही है।
बैठक में मौजूद मुख्य सचिव श्री राहुल भटनागर ने राज्य सरकार की ओर से यू0एस0 इण्डिया बिजनेस काउंसिल के प्रतिनिधियों को प्रदेश की विभिन्न नीतियों एवं कार्यक्रमों के विषय में जानकारी दी और भविष्य में आपसी सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम करने की इच्छा जतायी।
बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, विशेष सचिव मुख्यमंत्री सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in