Categorized | लखनऊ.

बड़ा मंगल के अवसर पर श्रीमती अपर्णा यादव ने की गौ सेवा

Posted on 06 June 2017 by admin

कान्हा उपवन में मंगल के दीर्घायु होने के लिए की गयी पूजा- अर्चना

img_06471जेष्ठ माह का चौथा एवं आखिरी मंगल (बड़ा मंगल) राजधानी लखनऊ में धूम-धाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर पवनसुत हनुमान जी की पूजा अर्चना के साथ शहर में तमाम जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसी क्रम में राजधानी के सरोजनी, नादरगंज स्थित जीवाश्रय संस्था द्वारा संचालित कान्हा उपवन में सामाजिक संस्था ‘बी अवेयर फाउंडेशन’ की संरक्षिका, समाज सेविका श्रीमती अपर्णा यादव ने सुन्दर काण्ड पाठ तथा भंडारे का आयोजन कर पवन सुत हनुमान जी की पूजा अर्चना की और प्रसाद वितरित किये। साथ ही श्रीमती यादव ने कान्हा उपवन में गौ सेवा भी की। उन्होंने गायों को लड्डू तथा चारा खिलाया। पूजा पाठ के दौरान सत्रह दिन के मंगल (बन्दर का बच्चा) जिसकी मां की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई थी, उसके चिरायु होने के लिए विशेष पूजा अर्चना की गयी। श्रीमती यादव ने मंगल को अपने हाथों से दूध पिलाया और दीर्घायु होने की कामना की। बताते चलें कि मंगल, मगलवार के दिन कान्हा उपवन लाया गया था इसलिए उसका नाम मंगल रखा गया।

img_0626श्रीमती यादव ने आवाम को बड़ा मंगल की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र के सुख, समृद्धि और शांति की कामना की, साथ ही गौसेवा करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि बड़ा मंगल यहाँ की गंगा-जमुनी तहजीब का जीवंत उदहारण है इसलिए हम सब को आपसी मतभेद दूर आपसी सौहार्द तथा एकता कायम करने के लिए दृढ संकल्पित होना है। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि आप सब भी अपने अंदर सरलता लाइये और दूसरों के प्रति सेवा भाव रखिये यही सबसे बड़ा मानव धर्म है। श्रीमती यादव ने विधान सभा मार्ग स्थित कोआपरेटिव बैंक के पास तथा अन्य जगहों पर आयोजित भंडारे में उपस्थित होकर प्रसाद वितरित किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in