Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल से मिले केन्द्रीय कानून मंत्री

Posted on 06 June 2017 by admin

aks_8583उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से आज राजभवन में केन्द्रीय कानून मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद ने शिष्टाचारिक भेंट की। इस अवसर पर उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा एवं मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद न्यायमूर्ति डी0बी0 भोसले भी उपस्थित थे।
केन्द्रीय कानून मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद एवं न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा  को राज्यपाल के विधि परामर्शी श्री एस0एस0 उपाध्याय ने अपनी पुस्तक ‘गवर्नर्स गाइड’ के प्रति भी भेंट की।
aks_8456उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय कानून मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद आज उच्च न्यायालय लखनऊ में यू0पी0 स्टेट लीगल सर्विसेज अथाॅरिटी व भारत सरकार के न्याय विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिये लखनऊ आये थे जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित न्यायाधीश उच्चतम न्यायालय न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा एवं मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद न्यायमूर्ति डी0बी0 भोसले ने भी शिरकत की।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in