Categorized | लखनऊ.

“विश्व दिव्यांग दिवस“ के अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार 2017 के आवेदन पत्र 15 तक आमंत्रित

Posted on 06 June 2017 by admin

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी डा0 अमिमत कुमार राय ने बताया कि  भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नई दिल्ली द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति 03 दिसम्बर 2017 को “ विश्व दिव्यांदिवस“ के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में असाधारण उत्कृष्ट कार्य करने वाले  दिव्यांग व्यक्तियों/ संस्थाओं को विभिन्न क्षेणी के राष्ट्रीय पुरस्कार दिये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है।
उन्होने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी तथा आवेदन पत्रों के प्रारूप भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग नई दिल्ली की वेबसाइट disabilityaffairs.gov.in  से प्राप्त की जा सकती है।
उन्होने बताया कि इच्छुक असाधारण/ उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजन, प्लेसमेंट अधिकारियों दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्थाओं, व्यक्ति विशेष जो दिव्यांगजनों के हितार्थ कार्य कर रहे होे, किसी भी कार्य दिवस में आवेदन पत्र कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी जिला पंचायत परिसर, कैसरबाग लखनऊ में आवेदन पत्र संलग्नको सहित 03 प्रतियों में 15 जून 2017 तक आवश्यक अभिलेखों सहित जमा कर सकते है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in