Categorized | लखनऊ.

जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे 06 जून 2017 को बक्शी का तालाब मे तहसील समाधान दिवस

Posted on 06 June 2017 by admin

जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना ही सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में जून माह के प्रथम मंगलवार 06 जून 2017 को तहसील बक्शी का तालाब में जिलाधिकारी श्री कौशलराज शर्मा, तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता करेगें। जनपद की पांचो तहसील मुख्यालयों पर तहसील समाधान दिवस का आयोजन प्रातः 10.00 बजे से किया जा रहा है।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री पवन कुमार गंगवार ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले तहसील समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तथा अन्य समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है यदि अपरिहार्य कारण से जिला स्तरीय अधिकारी का भाग लेना सम्भव न हो, तो जिलाधिकारी से लिखित अनुमति प्राप्त कर अपने से ठीक नीचे के अधिकारी को तहसील समाधान  दिवस में भेजना सुनिश्चित करें। उन्होने बताया कि इसके अतिरिक्त अन्य तहसीलों में आयोजित होने वाले तहसील समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी द्वारा की जायेगी, जिसमें समस्त विभागों के क्षेत्रीय अधिकारियों/नामित अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री पवन कुमार गंगवार ने इस आशय की जानकारी आज यहां दी। उन्होने बताया कि जिलाधिकारी श्री कौशलराज शर्मा ने जन समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किये जाने हेतु चारो तहसीलों के तहसील समाधान दिवस के लिए अपर जिलाधिकारियों को नामित किया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in