Categorized | अलीगढ़

जनपद अलीगढ़/थाना जीआरपी टुण्डला क्षेत्र में टेªन में सीट पर बैठने का लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति मृत्यु

Posted on 06 June 2017 by admin

दिनांक 05-06-2017 को रात्रि में टेªन नं0 14152 आनन्द बिहार कानपुर एक्सप्रेस आनन्द बिहार नई दिल्ली से चलकर अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर एक लड़का ट्रेन के जनरल कोच में चढ़ा जिसका सीट पर बैठने को लेकर अन्य यात्रियों के साथ आपस में वादविवाद हो गया। ट्रेन रेलवे स्टेशन चमरौला पर आकर रूकी तो उस लड़के के द्वारा फोन कर अन्य लड़कों को बुला लिया गया जहाॅ पर एक यात्री को ट्रेन से उतारकर मारपीट कर उसी ट्रेन में पुनः डाल दिया गया जिसके सिर पर चोट आ जाने से खून का रिसाव अत्यधिक हो जाने के कारण उस यात्री की मृत्यु हो गयी ।
घटना की सूचना मिलने पर ट्रेन को शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर अटेण्ड किया गया। मृतक के शव का पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम एवं शिनाख्त की कार्यवाही करायी जा रही है। इस संबंध में रिर्पोटिंग चैकी शिकोहाबाद पर मु0अ0सं0 निल 12/17 धारा 302 भादवि बनाम 3-4 व्यक्ति अज्ञात का अभियोग सम्बन्धित थाना टुण्डला पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे हैं ।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in