Categorized | बरेली

जनपद बरेली/थाना बिथरीचैनपुर क्षेत्र में ट्रक व बस में टक्कर होने से आग लग जाने से 24 व्यक्तियों की मृत्यु

Posted on 06 June 2017 by admin

दिनांक 04/05-06-2017 को रात्रि में गोण्डा डिपो की बस नं0 यूपी-43टी-5978 दिल्ली से गोण्डा वाया बरेली जा रही थी। उक्त बस का प्रथम चालक चन्द्रशेखर शुक्ला तथा द्वितीय चालक सुन्दरलाल यादव एवं परिचालक अख्तर अजीज फारूकी थे।  परिचालक अख्तर अजीज फारूकी द्वारा बताया गया कि बस में 37 यात्री, दो चालक व 01 परिचालक व प्रथम चालक चन्द्रशेखर शुक्ला की पुत्री सहित कुल 41 लोग मौजूद थे। बस को प्रथम चालक चन्द्रशेखर शुक्ला दिल्ली से रामपुर तक चलाकर लाया था उसके बाद रामपुर से बस को द्वितीय चालक सुन्दरलाल यादव द्वारा चलाया जा रहा था। उक्त बस में एनएच-24 पर इन्वर्टिस यूनीवर्सिटी मोड थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के पास समय लगभग 0110 बजे शाहजहाॅपुर की तरफ से आ रहे ट्रक नं0 यूपी-25-बीटी-5337 ने टक्कर मार दी जिससे बस में आग लग गयी। सूचना पर फायर बिग्रेड द्वारा तत्काल आग पर काबू पाया गया। बस में सवार 24 यात्रियों की जल कर मृत्यु हो गयी तथा 15 यात्री घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। सूचना पर उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
इस संबंध में थाना बिथरी चैनपुर पर मु0अ0सं0 257/17 धारा 279/338/427/304ए भादवि बनाम उक्त ट्रक चालक का अभियोग पंजीकृत किया गया। ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक साकिब को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
घायलों की सूची
1-श्री चन्द्रशेखर शुक्ला पुत्र दुखहरण नाथ शुक्ला निवासी जनपद सिद्धार्थनगर (चालक प्रथम)
2-श्री अख्तर अजीज फारूकी पुत्र जिलेउद्दीन फारूकी निवासी मो0 राजा जनपद गोण्डा (परिचालक)
3-श्रीकृष्ण पुत्र घसीटा निवासी ग्राम दरगावध जनपद बाराबंकी ।
4-श्री सोनू पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम चिकनुआ जनपद गोण्डा ।
5-श्री आकाश पुत्र अरूण सिंह निवासी ग्राम मैपुर जनपद गोण्डा ।
6-श्री सोनू पुत्र शिव नाराण निवसी ग्राम दसियाखुर्द जनपद गोण्डा ।
7-श्री विनोद पुत्र रामदयाल निवासी ग्राम हरदाई जनपद गोण्डा ।
8-श्री श्रीराम पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम उमरी बेगम जनपद गोण्डा ।
9-श्री रामस्वरूप पुत्र बोदे निवासी ग्राम सहजादे जनपद बलरामपुर ।
10-श्री रोहित तिवारी पुत्र श्रवण तिवारी निवासी ग्राम दुर्गापुर जनपद बलरामपुर ।
11-श्री शंकर पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम डोहरी जीत जनपद गोण्डा ।
12-श्री सोना पत्नी शंकर निवासी ग्राम डोहरी जीत जनपद गोण्डा ।
13-श्री अमित शुक्ला पुत्र अरूण शुक्ला निवासी जनपद सिद्धार्थनगर ।
14-श्री जुम्मन शाह पुत्र गुलाम बजीर निवासी ग्राम चेतराम मोहगंज जनपद रायबरेली ।
15-श्रीमती मीनू पत्नी संग्राम सिंह निवासी मोहल्ला चारबाग आलमबाग लखनऊ ।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in