कारागार प्रशिक्षण संस्थान में राज्यमंत्री द्वारा पहली बार हुआ वृक्षारोपण

Posted on 06 June 2017 by admin

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कारागार राज्यमंत्री श्री जयकुमार सिंह ‘‘जैकी’’ द्वारा डॉ0 सम्पूर्णानन्द कारागार प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ में वृक्षारोपण कर इतिहास रचा गया। बताया गया है कि संस्थान के इतिहास में पहली बार कारागार राज्यमंंत्री द्वारा वृक्षारोपण के कार्यक्रम में भाग लिया गया है। कारागार राज्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के विभिन्न कारागारों के प्रांगणों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कारागार राज्यमंत्री ने संस्थान के प्रांगण में नवनिर्मित हो रहे कारागार मुख्यालय के भवन का भ्रमण किया तथा अब तक कराये गयेे कार्याे का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्याे में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुये समय से निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिये है। उन्होंने परिसर में नवनिर्मित जिम का भी निरीक्षण किया एवं उपकरणों की गुणवत्ता परखी।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, कारागार श्री पी0के0 मिश्रा, संस्थान के प्रभारी एवं उपमहानिरीक्षक कारागार श्री वी0के0 जैन सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in