Categorized | लखनऊ.

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उत्तर प्रदेश मध्य जोन की प्रदेश व जिला कार्यकारिणी की बैठक

Posted on 03 June 2017 by admin

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन उत्तर प्रदेश मध्य जोन की प्रदेश व जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एनएसयूआई के मध्य जोन के अध्यक्ष श्री मयंक तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।
2यह जानकारी देते हुए प्रदेश एनएसयूआई के मीडिया प्रभारी रोहित कुमार कश्यप ने बताया कि इस बैठक मुख्य उद्देश्य आगामी माह में महाविद्यालयो व विश्वविद्यालयो में नए सत्र के छात्रों को कोई समस्या न हो उसके लिए छात्र सहायता शिविर तथा नए सत्र के छात्रों को संगठन में जोड़ने के कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।
श्री कश्यप ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष श्री राज बब्बर, पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेत्री रानी अमिता सिंह और कांग्रेस विधान परिषद सदस्य श्री दीपक सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष श्री राज बब्बर जी ने एनएसयूआई के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एनएसयूआई कांग्रेस पार्टी की छात्र विंग है, छात्र संघों और एनएसयूआई से निकले हुए छात्र आगे आकर देश और प्रदेश की राजनीति में न सिर्फ सक्रिय भूमिका निभाते हैं बल्कि आने वाले भविष्य का निर्माण करते हैं। श्री राज बब्बर ने कहा कि छात्रों को कांग्रेस विचारधारा से जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने का काम एनएसयूआई पदाधिकारी करें तथा आने वाले सत्र में मजबूती से छात्र संघ चुनाव लड़ने के लिए योजना बनाये । पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेत्री रानी अमिता सिंह ने कहा कि मिशन 2019 की तैयारी में सभी को अभी से जुट जाने की आवश्यकता है। एनएसयूआई को प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अधिक से अधिक छात्रों को जोड़ने की आवश्यकता है। कांग्रेस विधान परिषद सदस्य श्री दीपक सिंह ने कहा की एन.एस.यु.आई ही एक ऐसा संगठन है जो कि छात्रहित की लड़ाई लड़ता है। इस संगठन के माध्यम से स्कूल, कालेज और विश्वविद्यालय स्तर पर छात्रों में देश और समाज के प्रति जागरूकता पैदा करना एवं छात्रों को शिक्षण में होने  वाली किसी भी प्रकार की  परेशानी से उनकी मदद करना है, जिसमें एनएसयूआई अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है ।
एनएसयूआई के मध्य जोन के अध्यक्ष श्री मयंक तिवारी ने कहा कि प्रदेश और देश की भाजपा सरकार विद्यार्थियों से सौतेला व्यवहार कर रही है। जिसका परिणाम उन्हें अगले सत्र होने वाले छात्र संघ चुनाव में मिलेगा।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश की कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in