Categorized | आगरा, लखनऊ.

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टैªफिक सुरक्षा की चाक चैबन्द व्यवस्था के लिए 24 पुलिस चैकियों का निर्माण प्रस्तावित

Posted on 03 June 2017 by admin

एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग हेतु यूपीडा द्वारा
पुलिस विभाग को 20 वाहन तथा 04 हाई स्पीड इन्टरसेप्टर दिये जायेंगे

पीआईयू आगरा के अधिशासी अभियन्ता को
टोल प्लाजा का कार्य 31 जुलाई 2017 तक पूरा करने के निर्देष

पुलिस महानिदेषक की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक सम्पन्न
उत्तर प्रदेष एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा निर्मित कराये गये आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टैªफिक सुरक्षा की चाक चैबन्द व्यवस्था करने हेतु 24 पुलिस चैकियों/आउटपोस्टों का निर्माण विभिन्न जनपदों के पुलिस अधीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रस्तावित किया गया है। यूपीडा की प्रोजेक्ट इम्प्लीमेन्टेषन यूनिट (पीआईयू) के अधिकारी पुलिस विभाग के जनपदीय अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर पुलिस चैकियोें के निर्माण हेतु स्थल चयन की कार्यवाही सुनिष्चित करेंगे। इसके पष्चात् पुलिस महानिदेषक की सहमति प्राप्त कर चयनित स्थल व मानचित्र के अनुसार यूपीडा द्वारा पुलिस चैकियों के निर्माण की कार्यवाही की जायेगी।
यह निर्णय आज प्रदेश के पुलिस महानिदेषक श्री सुलखान सिंह की अध्यक्षता में यहां सम्पन्न हुयी एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया। इस बैठक में यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अवनीष कुमार अवस्थी, अपर पुुलिस महानिदेषक, कानून व्यवस्था, श्री आदित्य मिश्रा, अपर पुलिस महानिदेषक, लखनऊ जोन श्री अभय कुमार, अपर पुलिस महानिदेषक आगरा जोन श्री अजय आनन्द, पुलिस महानिरीक्षक, कानपुर रेंज श्री आलोक सिंह तथा पुलिस महानिरीक्षक, कानून व्यवस्था, श्री हरिराम शर्मा भी उपस्थित थे। बैठक के निर्णय के अनुसार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जुडे 09 नगरों यथा लखनऊ में एक, उन्नाव में तीन, कानपुर नगर में तीन, कन्नौज में चार, औरेया में एक, इटावा में तीन, मैनपुरी में दो, फिरोजाबाद में तीन तथा आगरा में चार पुलिस चैकियों का निर्माण किया जाना है।
बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अवस्थी ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग की सुचारू रूप से व्यवस्था किये जाने हेतु 20 वाहन तथा 04 हाई स्पीड इन्टरसेप्टर की व्यवस्था यूपीडा से कराये जाने का अनुरोध किया गया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि यूपीडा के पाॅचों पीआईयू के अधिषासी अभियन्ताओं को निर्देष दिये जा रहे है कि वे पुलिस विभाग द्वारा पुलिस चैकी के निर्माण हेतु उपलब्ध करायी गयी मानकीकृत ड्राइंग के अनुसार स्थल चयन का कार्य तुरन्त प्रारम्भ करें।
श्री अवस्थी ने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस एक्सप्रेसवे के मुख्य कैरिजवे का सिविल निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है तथा साइनेज का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि पीआईयू आगरा के अधिषासी अभियन्ता को निर्देष दिये गये है कि वे टोल प्लाजा का कार्य आगामी 31 जुलाई 2017 तक पूरा करा दें।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in