Categorized | लखनऊ.

कैंट में 10 दिनों तक नालों की सफाई का निरीक्षण करेंगी प्रदेश की पर्यटन मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी

Posted on 03 June 2017 by admin

img-20170602-wa0007प्रदेश की पर्यटन, महिला तथा परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री तथा लखनऊ के कैण्ट क्षेत्र की विधायक श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी ने नगर निगम एवं जलकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज सचिवालय में मुख्य भवन स्थित अपने कक्ष में कैंट क्षेत्र की सफाई एवं पानी की व्यवस्था पर समीक्षा बैठक की।
उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को बेहतर सफाई के कड़े निर्देश देते हुए कहा कि वे स्वयं 06 जून से कैण्ट क्षेत्र के नालों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगी। उन्होंने जन-प्रतिनिधियों द्वारा कैण्ट विधानसभा क्षेत्र के नालों में व्याप्त गन्दगी की शिकायत को कड़ा संज्ञान में लिया तथा मानसून से पहले नालों से कूड़ा एवं सिल्ट निकाल कर पानी के बहाव को दुरूस्त करने को निर्देश दिये। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अवध अस्पताल के सामने से श्मशान घाट तक वी.आई.पी. रोड के नाले की सफाई न होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिसके दृष्टिगत मंत्री जी ने अधिकारियों के निर्देश दिया कि मुख्य और बड़े नालों का सफाई कार्य प्राथमिकता से किया जाए। चीफ इंजीनियर नगर निगम ने मंत्री जी को अवगत कराया कि कैण्ट क्षेत्र के 18 नालों पर सफाई कार्य चल रहा है, जिन्हें बारिश से पूर्व पूर्ण करा लिया जायेगा। कैबिनेट मंत्री ने उदयगंज क्षेत्र स्थित एक होटल द्वारा नाले में सीवर डेªनेज की प्राप्त जनशिकायत पर संज्ञान लेते हुए होटल के तत्काल नोटिस भेजकर सात दिन के अंदर उक्त डेªनेज बंद करवाने के निर्देश दिया।
बैठक में गुलजार नगर पुलिया के निर्माण में स्थानीय लोगों द्वारा उत्पन्न की जा रही बाधा पर भी चर्चा हुई। मंत्री जी ने तत्काल सम्बन्धित पुलिस अधिकारी को निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले लोगों से सख्ती से निपट कर निर्माण पूरा करवाने का निर्देश दिया। बैठक में अम्बेडकर नगर प्रथम में गढ़ी-कनौरा मुख्य नाला को कवर करने तथा विक्रम नगर नाला बनाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।
मंत्री जी ने कैण्ट क्षेत्र में लगाये जाने वाले नये हैण्डपम्पों तथा रीबोर कराये जाने वाले हैण्डपम्पों की कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए मंत्री जी ने अवध चैराहे पर लगे हैण्डपम्प को शीघ्र रीबोर कराने तथा लगाये गये हैण्डपम्पों के चारो ओर पक्का चबूतरा निर्माण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
जलकल विभाग के अधिकारियों से प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने जोन-1 एवं जोन-5 में पेयजल आपूर्ति हेतु स्थापित पानी की टंकियों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ओमनगर विलावा काॅलोनी में गंदे पानी की सप्लाई, आजाद नगर में पानी न मिलने तथा आजाद नगर में ट्यूबवेल रीबोर कराने की जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं को गम्भीरता से लिया। चीफ इन्जीनियर जल निगम ने कहा कि एक हफ्ते में समस्याओं का निराकरण करा दिया जायेगा।
पेय जल की मुख्य आवश्यकता के दृष्टिगत कैबिनेट मंत्री ने नवविकसित बस्तियों को शीघ्र पानी की लाइन से जोड़ने के निर्देश बैठक में दिये। उन्होंने कहा भीषण गर्मी और पानी की अत्यधिक आवश्यकता को देखते हुए जल निगम उन इलाकों में पानी के टैंकरों से जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करे जहां पानी की लाइन तथा हैण्डपम्प की व्यवस्था नहीं है।
कैबिनेट मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी आज सचिवालय स्थित अपने कक्ष में कैण्ट के नालों/सीवर की सफाई, पानी की व्यवस्था पर क्षेत्रवासियों को हो रही समस्याओं के दृष्टिगत जलकल एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा कर रही थीं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in