Categorized | लखनऊ.

कर एवं करेत्तर राजस्व स्रोतों में वृद्धि हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएं

Posted on 02 June 2017 by admin

राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा किया जाए- राजेश अग्रवाल

प्रदेश के वित्त मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा है कि कर एवं करेत्तर राजस्व स्रोतों में वृद्धि के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। राजस्व स्रोतों में वृद्धि से ही प्रदेश के विकास को त्वरित गति दी जा सकती है ।
श्री अग्रवाल आज विधान भवन स्थित कक्ष संख्या 80 में संसाधन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कर एवं करेत्तर राजस्व स्रोतों में वृद्धि लाने के लिए वर्तमान कर की दरों में परिवर्तन कर प्रशासन आदि को और सक्रिय तथा चुस्त-दुरूस्त करने की आवश्यकता है। बकाया वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। कर अपवंचन पर प्रभावी नियन्त्रण लगाये जाने की जरूरत है।
वित मंत्री ने कहा कि राजस्व वसूली अभियान के लिए निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा किया जाए। इसके लिए नियमित रूप सभी विभाग बैंठकें कर समीक्षा करें । उन्होंने कहा कि एक जुलाई से प्रदेश में वस्तु एवं सेवाकर (जी0एस0टी0) को लागू करने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। इसके प्रभावी होने से व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं आदि को काफी राहत मिलेगी।
बैठक में वाणिज्य कर, आबकारी, परिवहन, स्टाम्प एवं निबंधन, भूतत्व एवं खनिकर्म ,वन एवं लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया और अपने अपने विभागों द्वारा राजस्व वसूली के लिए किये जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से अवगत केराया।
बैठक में विभिन्न विभागों के अलावा लखनऊ विश्वविद्यालय सहित विभिन्न वित्तीय संस्थाओं के प्रतिनिधियो ंने भी भाग लेकर बहुमूल्य सुझाव दिए।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in