Categorized | लखनऊ.

योग दिवस पर 60 हजार प्रतिभागी योग कार्यक्रम में भाग लेंगे -डा0 धर्म सिंह सैनी

Posted on 02 June 2017 by admin

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को लखनऊ में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में 60 हजार से अधिक प्रतिभागी योग का प्रदर्शन करेंगे। यह कार्यक्रम रमाबाई अम्बेडकर मैदान में आयोजित होगा। यह जानकारी आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 धर्म सिंह सैनी ने यहां बापू भवन स्थित कार्यालय में दी।
डा0 सैनी ने बताया कि योग दिवस के अवसर पर लखनऊ के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं सहित अन्य संस्थाएं इसमें भाग लेंगी। इनके अतिरिक्त अन्य कई संस्थाओं ने भी इसमें शामिल होने की सहमति प्रदान कर दी है। योग दिवस में एन0एस0एस0से 8000, सीमा सुरक्षा बल से 216, शिक्षा विभाग से 13321, पी0ए0सी0 से 100, पुलिस से 200, सेना से 1000, सी0आर0पी0एफ0 से 500, देव संस्कृति संस्थान से 2000 तथा लखनऊ विश्वविद्यालय से 250, स्पोर्टस कालेज से 200 तथा ब्रह्मकुमारी संस्थान से 2319 प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि श्री श्री संस्थान से 6000, पतंजलि संस्थान से 10000, मोक्षायतन संस्थान से 2000, ग्राम्य विकास विभाग से 5000, राजकीय आयुर्वेदिक कालेज से 334,  एन0सी0सी0 से 8000, ईशा फाउण्डेशन से 500, नागरिक सुरक्षा विभाग से 500, भारतीय योग संस्थान से 500, आरोग्य भारती से 100 तथा नेहरु युवा केन्द्र से 1010 प्रतिभागी भी योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके अलावा शकुन्तला मिश्रा विश्वविद्यालय से 100 दिव्यांग छात्र भी योग में शामिल होंगे।
आयुष राज्य मंत्री ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को आयोजित योग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री श्री संस्थान लखनऊ, पतंजलि एवं भारत स्वभिमान संस्था के द्वारा लखनऊ के विभिन्न 43 स्थानों पर नियमित योग की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जहां 304 प्रशिक्षकों द्वारा योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ये कक्षाएं लखनऊ के दक्षिणी क्षेत्र में प्रातः 05ः00 बजे से 06ः30 बजे तक तथा अन्य क्षेत्रों में प्रातः 05ः00 बजे से 07ः00 बजे तक चलाई जा रही है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in