Categorized | लखनऊ.

राज्य सरकार ने एग्रीकाॅप तथा एडको को गेहूँ खरीद के लिए नई स्टेट एजेन्सी नामित किया

Posted on 02 June 2017 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने गेहूँ खरीद के लिए मैसर्स एग्रीकल्चर रिजनरेशन मल्टी स्टेट को-आपरेटिव सोसाइटी लि0 (एग्रीकाॅप) तथा मैसर्स एडवान्स एग्रीकल्चर बायोलाॅजिकल एण्ड कन्ज्यूमर डेवलेपमेन्ट को-आपरेटिव लि0 (एडको) को नई स्टेट एजेन्सी के रूप में नामित किया है।
अपर मुख्य सचिव, खाद्य एवं रसद, श्री कुमार अरविन्द सिंह देव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि एग्रीकाॅप प्रदेश में गेहूँ खरीद के लिए 60 क्रय केन्द्र खोलेगी। इस एजेन्सी का गेहूँ खरीद का लक्ष्य 50 हजार मीट्रिक टन रखा गया है। इसी प्रकार एडको द्वारा प्रदेश में 50 क्रय केन्द्र खोले जायेंगे। इस एजेन्सी का भी गेहूँ खरीद का लक्ष्य 50 हजार मीट्रिक टन होगा। उन्होंने कहा कि रबी विपणन वर्ष 2017-18 में केन्द्रीय पूल प्रणाली के अन्तर्गत मूल्य समर्थन योजना के तहत गेहूँ खरीद की स्थिति में यदि किसी प्रकार की देनदारी एग्रीकाॅप एवं एडको पर निकलती है तो इसका उत्तदायित्व इन्हीं एजेन्सियों का होगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in