Categorized | लखनऊ.

कर्मचारियों के उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर न होने पर चेतावनी जारी

Posted on 30 May 2017 by admin

समाज कल्याण विभाग में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी -मंत्री श्री रमापति शास्त्री

samaj-kalayan-mantri1प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री श्री रमापति शास्त्री ने कहा कि विभागीय कार्यों में किसी प्रकार की ढ़िलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी यदि कहीं ढ़िलाई पायी जायेगी तो कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी/अधिकारी कार्यालय में समय से उपस्थित होकर अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन मेहनत एवं ईमानदारी से करना सुनिश्चित करे।
श्री शास्त्री ने आज उपनिदेशक मण्डलीय समाज कल्याण कार्यालय टिकरा हाउस का अकस्मिक निरीक्षण के दौरान यह बातें कही। निरीक्षण के दौरान श्री शास्त्री ने कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया, उपस्थति पंजिका में कुल 12 कर्मचारी अंकित पाये जिसमें से दो कर्मचारी मौके पर मौजूद तो थे परन्तु उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर नहीं किया था जिस पर मंत्री द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई तथा उपनिदेशक समाज कल्याण को निर्देश दिया कि जिन कर्मचारियों द्वारा हस्ताक्षर नहीं किये गये है और वह मौके पर मौजूद थे उन्हें लिखित में चेतावनी जारी करें कि भविष्य में इस प्रकार की पुर्नावृत्ति नहीं की जाये अन्यथा विभागीय कार्यवाही की जायेगी।
निरीक्षण के दौरान श्री शास्त्री ने कार्यालय कक्ष, स्टोरकक्ष, कार्यालय परिसर, शौचालय, कार्यालय के पीछे की ओर निर्माणधीन चहार दीवारी का अवलोकन किया। कार्यालय के पीछे वाली निर्माणाधीन चहार दीवारी को मानक एवं गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से निर्माण कराये जाने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की ढ़िलाई नहीं की जाये, कार्यालय कक्ष में साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव की व्यवस्था सहीं पायी तथा कार्यालय के स्टोर में गन्दगी व जाला लगा पाया जिसकी सफाई कराने के सख्त निर्देश दिये है।
निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री शास्त्री ने उप निदेशक समाज कल्याण श्री आर0के0 सोनकर ने कहा कि मण्डल के अन्तर्गत आने वाले जनपदों का निरीक्षण कर विभागीय कार्यो एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी अवश्य प्राप्त करना सुनिश्चित करे। इस दौरान उप निदेशक समाज कल्याण ने बताया कि 01 मई, 2017 को जय प्रकाश नरायण सर्वोदय विद्यालय समौंधा, जनपद रायबरेली का निरीक्षण किया गया था, निरीक्षण में पायी गई कमियों के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण विद्यालय के प्रधानाचार्य से मांगा गया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in