Categorized | लखनऊ.

बेल्जियम के तकनीकी सहयोग से प्रदेश की नदियों को स्वच्छ बनाया जाएगा

Posted on 30 May 2017 by admin

बेल्जियम के राजदूत श्री जाॅन ल्युक्स से प्रदेश के संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री श्री सुरेश खन्ना ने आज यहां विधानसभा सचिवालय स्थित सभागार में मुलाकात की। इस अवसर उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं गंगा सफाई अभियान, स्मार्ट सिटी, स्वच्छ भारत मिशन, सालिड वेस्ट प्रबंधन आदि कार्यों में नई तकनीकों के माध्यम से बेल्जियम उ0प्र0 के विकास में अहम भूमिका निभाना चाहता है। बेल्जियम के राजदूत ने अपने देश की नदियों को किस तरह तकनीकी माध्यम से स्वच्छ बनाया गया तथा कारखानों से होने वाले वायु प्रदूषण को कम किया, इसकी तकनीक को श्री सुरेश खन्ना से साझा किया। इन तकनीकों की जानकारी से श्री खन्ना खासे प्रभावित हुए। उन्होंने नगर विकास मंत्री को बेल्जियम आने का भी निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने ने सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि नई सरकार के कार्य शैली व विकास योजनाओं की प्रगति से काफी प्रभावित हूँ।
shri-john-luks-and-shri-suresh-khanna-1इस अवसर पर श्री खन्ना ने गंगा सफाई अभियान, सालिड वेस्ट प्रबंधन के लिए बेल्जियम के राजदूत से तकनीकी सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कानपुर में गंगा नदी में गिर रहे नालों व टेनरियों के गंदे पानी की सफाई व उचित प्रबंधन के लिए जिससे गंगा नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए, तकनीकी जानकारी हासिल करने की दृष्टि से गहन विचार-विमर्श किये।
श्री खन्ना ने स्मार्टसिटी व स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी श्री जाॅन ल्युक्स को दी तथा यह भी बताया कि किस आधार पर स्मार्टसिटी के तहत शहरों का चुनाव किया गया है। स्मार्टसिटी के अन्तर्गत शहरवासियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी और इसमें तकनीकी सहयोग की अपेक्षा की। श्री ल्युक्स के साथ आए उद्योगपति राजीव भल्ला ने प्रदेश में कारखाने लगाने की इच्छा जताई। उन्होंने मेड-इन-इण्डिया एवं मेड-इन-यूपी के तहत विनिर्माण करने की प्रतिबद्धता जताई।
इस बैठक में मिसेज ल्यूक्स, विधानसभा सचिव प्रदीप दुबे, विशेष सचिव नगर विकास श्री रमाकान्त पाण्डेय, प्रबंध निदेशक जल निगम श्री वाई.के. जैन आदि अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in