Categorized | लखनऊ.

सबका साथ सबका विकास सरकार की अवधारणाः-सतीश महाना

Posted on 30 May 2017 by admin

नई औद्योगिक नीति लागू कर बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ा जायेगा -औद्योगिक विकास मंत्री

प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की अवधारणा सबका साथ सबका विकास है। भारत सरकार के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर सरकारी उपलब्धियों के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शरीक होने आये श्री महाना ने जनपद हरदोई के लोक निर्माण के अतिथि गृह में यह बात कही। उन्होंने वर्तमान केन्द्र व प्रदेश सरकारों की सोच का बखान करते हुये कहा कि यह सरकारें सकारात्मक सोच से कार्य कर रही है। लोगों का विश्वास सरकार के प्रति बढ़ा है। उन्होेंने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार के प्रति पूर्ण रूप से संवेदनशील है। किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नही किया जायेगा। इसके समूल नाश पर लगातार कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों/कर्मचारियो से चल-अचल सम्पत्तियो का ब्यौरा तलब किया जा रहा है तथा तद्नुसार कार्यवाही भी अमल में लायी जा रही है।
औद्योगिक विकास मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा शीघ्र ही नई औद्योगिक नीति लागू की जा रही है जिसके अन्तर्गत अधिक से अधिक बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ा जायेगा। उन्हांेने बताया कि उद्योगांे को बढ़ावा देने के लिये भेदभाव रहित नीति पर कार्य किया जा रहा है। उद्यमियांे हेतु आवंटन होने वाले भू-खण्डांे को बेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है ताकि आन लाइन प्रक्रिया एवं पारदर्शी तरीके से भूखण्डों का भेदभाव रहित आवंटन उद्यमियों को किया जा सके।
श्री महाना ने आपराधिक कृत्यो के प्रति कहा कि किसी को भी कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत नही है। सरकार आपराधिक प्रकृति के लोगों के प्रति सख्ती से कार्य कर रही है। आपराधिक कृत्यो में लिप्त लोगांे को कदापि नही बख्शा जायेगा।
उद्योग मंत्री ने बताया कि जिले मे उद्योगों को बढ़ावा देकर जिले के बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ा जायेगा। उन्होने कहा कि शीघ्र जनपद मे फूड प्रोसेसिंग, डेयरी, राइस आदि विभिन्न क्षेत्रो में इण्डस्ट्रियो को स्थापित कराया जायेगा। इस हेतु भू आवंटन का कार्य भी पारदर्शी होगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना, पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी डा0विपिन कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट मृत्युंजय राम, उप जिलाधिकारी सदर आशीष सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in