Categorized | Latest news

मुख्यमंत्री जी जनता की समस्याओं से हुए अवगत

Posted on 30 May 2017 by admin

अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

press-03मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज अपने सरकारी आवास पर जनता की समस्याओं से अवगत हुए। मुख्यमंत्री जी ने जनता को उनकी शिकायतों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन देते हुए अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
जनपद लखीमपुर-खीरी से आयीं सुश्री गायत्री देवी ने मुख्यमंत्री जी से अपने बेटे के इलाज के लिए आर्थिक मदद का अनुरोध किया, वहीं गोण्डा से आयीं सुश्री माता देवी ने पेंशन के लिए निवेदन किया। बलिया से आए श्री अन्नू यादव ने ऋण माफी का आग्रह किया। press-04
इनके अलावा भी काफी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री जी ने सभी मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in