Categorized | लखनऊ.

लखनऊ में आयोजित होगा समस्त राज्यों की महिला मंत्रियों का राष्ट्रीय सम्मेलन-प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी

Posted on 30 May 2017 by admin

प्रदेश की महिला, परिवार, मातृ एवं शिशु कल्याण मंत्री प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने शीघ्र ही लखनऊ में देश के समस्त राज्यों की महिला मंत्रियों का एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव किया है। श्रीमती जोशी ने अपने महाराष्ट्र दौरे में महाराष्ट्र सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्री पंकजा मुण्डे तथा राज्य मंत्री विद्या ठाकुर से मुलाकात के दौरान यह प्रस्ताव किया। जिस पर महाराष्ट्र की उक्त दोनों मंत्रियों ने हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान श्रीमती जोशी ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण तथा विकास के लिए चलाई जा रही योजानाओं एवं नीतियों के क्रियान्वयन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का विचार विमर्श राष्ट्रीय स्तर पर भी होना चाहिए, ताकि मंत्रियों के अनुभव सांझा हो सकें और प्रगति के नये आयाम विकसित होने का मार्ग प्रशस्त हो। मुलाकात के दौरान महाराष्ट्र सरकार के ग्राम्य विकास विभाग के राज्य मंत्री श्री दादा साहब भूसे भी उपस्थित थे।
प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी के महाराष्ट्र भ्रमण के दौरान मुम्बई में निवासरत उत्तर भारतीय समाज द्वारा मंत्री जी का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। श्रीमती जोशी मुम्बई स्थित स्वामी श्रद्धानंद महिला आश्रम भी देखने गयी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in