Categorized | Latest news

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से भड़काऊ बयानों पर ध्यान न देने की अपील की

Posted on 25 May 2017 by admin

कतिपय तत्व प्रदेश में कायम अमन-चैन के माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं
जनता के सहयोग एवं समर्थन से राज्य सरकार ऐसे तत्वों के मंसूबों को सफल नहीं होने देगी
सहारनपुर की घटना के दोषी व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है
वर्तमान प्रदेश सरकार किसी जाति, सम्प्रदाय या मजहब का प्रतिनिधित्व नहीं करती,
बल्कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के अनुरूप कार्य करती है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश की जनता से भड़काऊ बयानों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कतिपय तत्व प्रदेश के हित में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों को पचा नहीं पा रहे हैं। ऐसे लोग प्रदेश में कायम अमन-चैन के माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। जनता के सहयोग एवं समर्थन से राज्य सरकार ऐसे तत्वों के मंसूबों को सफल नहीं होने देगी।

योगी जी ने कहा कि सहारनपुर की घटना के दोषी व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। इस सम्बन्ध में लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए उन्हें दण्डित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार किसी जाति, किसी सम्प्रदाय या किसी मजहब का प्रतिनिधित्व नहीं करती, बल्कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के अनुरूप कार्य करती है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in