Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल का स्वागत विधान भवन में राष्ट्रपति द्वारा जारी नये प्रोटोकाल के अनुसार होगा

Posted on 14 May 2017 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक कल राज्य विधान मण्डल के संयुक्त सत्र को सम्बोधित करेंगे। राज्यपाल को राष्ट्रपति द्वारा जारी किये गये नये प्रोटोकाल के दिशा-निर्देशानुसार राज्य विधान मण्डल के संयुक्त अधिवेशन को सम्बोधित करने से पहले राजभवन में ‘गार्ड आफ आनर‘ दिया जायेगा। गार्ड आफ आनर के पश्चात राज्यपाल विधान भवन हेतु प्रस्थान करेंगे।
विधान भवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री, विधान परिषद के सभापति, विधान सभा अध्यक्ष द्वारा स्वागत किया जायेगा। राज्यपाल विधान भवन पोर्टिकों में ‘नेशनल सेल्यूट’ लेंगे तथा इसके पश्चात् विधान सभा मण्डप के लिये प्रस्थान करेंगे। विधान सभा मण्डप के लिये प्रस्थान का क्रम राष्ट्रपति द्वारा जारी किये गये नये प्रोटोकाल के अनुसार होगा।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री राम नाईक ने गत वर्ष राज्यपालों के सम्मेलन में पूरे देश में राज्यपालों द्वारा संयुक्त सदन के सम्बोधन में एकरूपता लाने की दृष्टि से दिशा निर्देश हेतु प्रस्ताव दिया था। राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी द्वारा विचारोपरान्त सभी राज्यपालों के लिये अपने स्तर से नये प्रोटोकाल का प्रारूप जारी किया गया था।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in