Categorized | लखनऊ.

भाजपा के जनसुविधा केन्द्र पर जन समस्याओं का निस्तारण

Posted on 14 May 2017 by admin

आज सैकड़ो की संख्या में लोग भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर समस्याओं के निस्तारण के कार्यक्रम में विधि व न्याय मंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी से मिले। कैबिनेट मंत्री के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा एवं प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता और सहायक के रूप में आनंद पाण्डेय सुबह 11 बजे से जनता की समस्याओं के समाधान हेतु कार्यवाही सुनिश्चित कराने का कार्य किया। सैकड़ों को संख्या में आए लोंगों की समस्याओं के निदान हेतु माननीय मंत्री ब्रजेश पाठक जी ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए।
15अवध बिहार कालोनी सरोजनी नगर निवासी श्रीमती माला सिंह ने पड़ोसी द्वारा बेटी को सताए जाने सम्बधी शिकायत माननीय मंत्री से किया। विधि व न्याय मंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा समस्या का निदान कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 15 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी एवं प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in