Categorized | लखनऊ.

केन्द्र एवं राज्य सरकारों की योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने का कार्य करे कार्यकर्ता

Posted on 14 May 2017 by admin

पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के कार्यक्रमानुसार ’’मेरा घर भाजपा का घर अभियान’’ के अन्तर्गत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं विस्तारक प्रवासी श्री सुधीर एस. हलवासिया कार्यकर्ताओं के साथ यदुनाथ सान्याल वार्ड के माडल हाउस पार्क में बैठक की।
बैठक उपरान्त घर-घर दस्तक देकर विस्तारक प्रवासी श्री सुधीर एस. हलवासिया ने घरों पर भाजपा स्लोगन ’’मेरा घर भाजपा का घर ’’ के स्टीकर लगायें एवं लोगों से संवाद किया । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हम सबको करना है एवं भीम ऐप के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद् पर केन्द्र एवं राज्य सरकारे चल रही है दोनो सरकारों का लक्ष्य समाज के अन्तिम व्यक्ति का उत्थान करना है। विस्तारक प्रवासी सुधीर एस. हलवासिया के साथ पार्षद विनोद कृष्ण सिंघल, सेक्टर संयोजक नरसिंह साहू, महेश साहू दद्दू, कैलाश गुप्ता, डा0 मीना सिंघल, धर्मेन्द्र मिश्रा, विशाल रावत, रंजना सिंह, रेनू श्रीवास्तव, किरन अग्रवाल सहित बूथ के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in