Categorized | Latest news

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2017 को रमाबाई अम्बेडकर मैदान में आयोजित कराया जायेगा: मुख्यमंत्री

Posted on 14 May 2017 by admin

प्रधानमंत्री जी के साथ-साथ लगभग 55 हजार प्रतिभागी करेंगे योग: योगी जी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम हेतु रमाबाई अम्बेडकर मैदान उपयुक्त: केन्द्रीय गृह मंत्री

press-22मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री एवं राज्य मंत्री आयुष मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि 21 जून, 2017 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही, प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों, तहसीलों एवं विकास खण्डों के सार्वजनिक स्थानों, विद्यालयों एवं पार्कों में भी व्यापक रूप से योग-कार्यक्रम आयोजित कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों की उत्सुकता को दृष्टिगत रखते हुए उनकी भागीदारी सुनिश्चित करायी जायेगी। इसके साथ ही, लखनऊ में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को लाने एवं ले जाने हेतु यातायात की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध करायी जाएगा।
मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं राज्य मंत्री आयुष मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) श्री श्रीपद येसो नाइक के साथ लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को योगा-मैट, टी-शर्ट के साथ-साथ रीफ्रेशमेण्ट की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायी जायेंगी। उन्होंने कहा कि लखनऊ में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के साथ लगभग 55 हजार लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम में इच्छुक लोगों के लिए पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि लखनऊ में आयोजित होने वाला अंतर्राष्ट्रीय योग कार्यक्रम शासकीय नहीं, बल्कि जनसामान्य योग कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन हेतु अनेकों शैक्षिक संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों ने भाग लेने की रुचि दिखाते हुए बढ़चढ़ कर सहयोग प्रदान करने की इच्छा व्यक्त की है।
योगी जी ने इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश देते हुए कहा कि लखनऊ नगर के अन्य सार्वजनिक स्थानों एवं पार्कों में आम नागरिकों की सुविधा हेतु एल0ई0डी0 स्क्रीन लगाकर लाइव टेलीकास्ट कराया जायेगा ताकि आम नागरिक अपनी सुविधानुसार विभिन्न पार्कों में योग कर सके। उन्होंने योग कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए 28 दिन का प्रशिक्षण योग कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश भी दिये हैं।
इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही तैयारियों के प्रस्तुतिकरण की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसको देखने से स्पष्ट है कि लखनऊ में आयोजित होने वाला योग कार्यक्रम व्यापक एवं सफल होगा। उन्होंने आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराने का आग्रह करते हुए कहा कि रमाबाई अम्बेडकर मैदान कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु उचित स्थान है।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी, श्री आशुतोष टण्डन, श्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं श्रीमती स्वाति सिंह सहित भारत एवं प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in