Categorized | लखनऊ.

विकास खण्ड स्तरीय गोष्ठियों/कृषि निवेश मेलों की तिथियाॅं निर्धारित

Posted on 13 May 2017 by admin

जिलाधिकारी श्री कौशलराज शर्मा ने बताया कि  कृषि विभाग के सौजन्य से जनपद लखनऊ में विकास खण्ड स्तरीय गोष्ठियों/ कृषि निवेश मेलों का आयोजन कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। उन्होने बताया कि इन गोष्ठियों/कृषि निवेश मेलों का आयोजन खण्ड विकास अधिकारी एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की देख-रेख में किया जायेगा, विकास खण्ड के अधिकाधिक कृषकों को प्रतिभाग कराने का प्रयास किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि  आयोजित किये जाने वाले गोष्ठियों/कृषि निवेश मेलो हेतु  नोडल अधिकारी/आयोजन प्रभारी की नियुक्त की गयी है। विकास खण्ड चिनहट में आयोजित होने वाली गोष्ठी/कृषि निवेश मेला 15 मई को पंचायत भवन जुग्गौर में होगी जिसके नोडल अधिकारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी तथा आयोजन प्रभारी, प्रभारी रा0कृ0बी0भ0 चिनहट होगें। विकास खण्ड काकोरी में आयोजित होने वाली गोष्ठी/कृषि निवेश मेला 16 मई को पंचायत भवन बहरू में होगी जिसके नोडल अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी तथा आयोजन प्रभारी, प्रभारी कृषि रक्षा इकाई/प्रभारी रा0क0बी0भ0 काकोरी होगें। विकास खण्ड मलिहाबाद में आयोजित होने वाली गोष्ठी/कृषि निवेश मेला 17 मई को रा0कृ0बीज भ0 मलिहाबाद में होगी जिसके नोडल अधिकारी सहायक निबन्धक सहकारिता, जिला कृषि रक्षा अधिकारी तथा आयोजन प्रभारी, प्रभारी रा0कृ0बी0भ0 मलिहाबाद होगें। विकास खण्ड माल में आयोजित होने वाली गोष्ठी/कृषि निवेश मेला 18 मई को पंचायत भवन माल में होगी जिसके नोडल अधिकारी सहायक निदेशक मत्स्य, भूमि संरक्षण अधिकारी तथा आयोजन प्रभारी, प्रभारी कृषि रक्षा इकाई माल होगें।
जिलाधिकारी ने बताया कि इसी प्रकार विकास खण्ड बी0के0टी0 में आयोजित होने वाली गोष्ठी/कृषि निवेश मेला 19 मई को साधन सहकारी समिति अस्ती में होगी जिसके नोडल अधिकारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी तथा आयोजन प्रभारी, प्रभारी रा0कृ0बी0भ0 बी0के0टी0 होगें। विकास खण्ड गोसाईगंज में आयोजित होने वाली गोष्ठी/कृषि निवेश मेला 20 मई को बाजार कपेरा मदारपुर में होगी जिसके नोडल अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी तथा आयोजन प्रभारी, प्रभारी रा0कृ0बी0भ0 गोसाईगंज होगें। विकास खण्ड सरोजनीनगर में आयोजित होने वाली गोष्ठी/कृषि निवेश मेला 22 मई को पंचायत भवन नानमऊ में होगी जिसके नोडल अधिकारी सहायक निबन्धक सहकारिता, जिला कृषि रक्षा अधिकारी तथा आयोजन प्रभारी, प्रभारी रा0कृ0बी0भ0 सरोजनीनगर होगें। विकास खण्ड मोहनलालगंज में आयोजित होने वाली गोष्ठी/कृषि निवेश मेला 23 मई को प्रकृति भारती परिसर बिन्दौवा मोहनलालगंज में होगी जिसके नोडल अधिकारी सहायक निदेशक मत्स्य, भूमि संरक्षण अधिकारी लखनऊ तथा आयोजन प्रभारी, प्रभारी रा0कृ0बी0भ0 मोहनलालगंज होगें।
उन्होने बताया कि  गोष्ठियों/कृषि निवेश मेलो में सहकारिता, एग्रो, कृषि रक्षा, मत्स्य, पशुपालन, उद्यान, ग्राम विकास, वन, मण्डी समिति, वैकल्पिक ऊर्जा, सिचाई, नलकूप एवं विद्युत विभाग के अतिरिक्त निजी कम्पनियाॅं भी प्रतिभाग करेंगी तथा अपना स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी देगें।  इसके अतिरिक्त अनुदान पर कृषि निवेशों का नियमानुसार उपलब्धता भी सुनिश्चित करायी जायेगी। उन्होने बताया कि इन गोष्ठियों/कृषि निवेश मेलो में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देशानुसार फसल अवशेष न जलाये जाने के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। कृषि मेलों मे  विज्ञान केन्द्र, कृषि विश्वविद्यालय, इफको, कृभकों, एग्रो अन्य उर्वरक निर्माता कम्पनियों के साथ-साथ बीज उत्पादक कम्पनियाॅं, कृषि रक्षा रसायन उत्पादक कम्पनियां अपना स्टाल लगाने के साथ गुणवत्तायुक्त कृषि निवेश मेलों में  कृषि एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी कृषकों की समस्याओं का समाधान भी करेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in