Categorized | लखनऊ.

संगठनात्मक चुनाव को लेकर कंाग्रेस नेताओं से विचार-विमर्श किया

Posted on 10 May 2017 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के संगठनात्मक चुनाव के प्रदेश चुनाव अधिकारी श्री किशोर उपाध्याय पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड प्रदेश कंाग्रेस ने आज प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में संगठनात्मक चुनाव को लेकर कंाग्रेस नेताओं से विचार-विमर्श किया।

प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता आर0ए0 प्रसाद ने बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कंाग्रेस के अनुशासन समिति के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी, मीडिया इंचार्ज एवं पूर्व मंत्री श्री सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व विधायक एवं संगठन प्रभारी श्री फजले मसूद, महामंत्री एवं संगठनात्मक चुनाव प्रभारी श्री हनुमान त्रिपाठी, प्रवक्ता श्री वीरेन्द्र मदान, महामंत्री-प्रशासन डॉ0 आर0पी0 त्रिपाठी एवं श्री प्रमोद सिंह, महामंत्री चौ0 सत्यवीर सिंह, सचिव श्री आर0पी0 सिंह आदि वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

श्री प्रसाद ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक चुनाव की रूपरेखा और उन्हें सम्पन्न कराने के तमाम प्रयासों पर कंाग्रेसजनों ने अपने सुझाव दिये।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in