Categorized | लखनऊ.

श्री आदित्य यादव की अध्यक्षता में प्रबन्ध समिति की दूसरी बैठक सम्पन्न

Posted on 09 May 2017 by admin

  • पारदर्शिता लाने हेतु ई-टेण्डरिंग व्यवस्था लागू किये जाने का निर्णय लिया गया
    पी0सी0एफ0 कृषक सेवा केन्द्रों/सहकारी समितियों के माध्यम से निर्धारित मूल्य पर लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक गेहूँ खरीद की जाए
    आदित्य यादव

press-photo-1यू0पी0 कोआपरेटिव फेडरेशन लि0, (पीसीएफ) मुख्यालय 32 स्टेशन रोड, लखनऊ में आज दिनांक 08, मई 2017 को माननीय सभापति श्री आदित्य यादव की अध्यक्षता में प्रबन्ध समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई तथा प्रदेश में किसानों से पी0सी0एफ0 कृषक सेवा केन्द्रों/सहकारी समितियों के माध्यम से निर्धारित मूल्य पर लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक गेहूँ खरीद कराने, खरीदे हुये गेहूँ को तत्काल डिलीवरी कर भुगतान शीध्र प्राप्त करने हेतु निर्देशित किये जाने का निर्णय लिया गया तथा पी0सी0एफ0 के पूर्व में बकाया सी0एम0आर0 की शीध्र डिलीवरी कराने व पी0सी0एफ0 की सी0एम0आर0 के मद में बकाया धनराशि की तत्काल वसूली किये जाने का निर्णय लिया गया। उक्त बैठक में पी0सी0एफ0 के बजट व बैलेंसशीट पर निर्णय लेते हुये मा0 सभापति श्री आदित्य यादव द्वारा प्रबन्ध निदेशक पी0सी0एफ0 को समस्त व्यवसायों में गत वर्ष की अपेक्षा इस वित्तीय वर्ष में उत्तरोत्तर वृद्वि कर संघ को अधिक से अधिक लाभ अर्जित करने हेतु निर्देष दिये गये। उक्त के अतिरिक्त पी0सी0एफ0 में उर्वरक, बीज एवं अन्य कृषि निवेषों की आपूर्ति कृषकों को निर्धारित मूल्य पर पी0सी0एफ कृषक सेवा केन्द्रों/सहकारी समितियों के माध्यम से बिक्री करने का निर्णय लिया गया है । संघ में शासन की नीति के अनुसार पारदर्शिता लाने हेतु ई-टेण्डरिंग व्यवस्था लागू किये जाने का निर्णय लिया गया तथा आलू खरीद के सम्बन्ध में एवं उक्त व्यवस्था में किसी प्रकार की पी0सी0एफ0 को हानि न हो उस पर भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
पी0सी0एफ0 के अधिकारियों को उ0प्र0 शासन व भारत सरकार से पी0सी0एफ0 की बकाया धनराशि शीध्र प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पी0सी0एफ0 प्रबन्ध समिति द्वारा पूर्व की भांति मा0 सभापति व प्रबन्ध निदेशक को अधिकार दिये जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
पी0सी0एफ0 प्रबन्ध समिति के सदस्यों को विभिन्न व्यवसायों की उप-समिति/कार्यकारिणी समिति में नामित करने हेतु मा0 सभापति महोदय को अधिकृत किये जाने व आगामी बैठक दि0 12 जुलाई को आहूत किये जाने का भी निर्णय लिया गया।
अन्त में प्रबन्ध निदेषक पीसीएफ द्वारा बैठक में आये प्रबन्ध समिति के समस्त सदस्यों का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in