Categorized | लखनऊ.

दस से घर-घर दस्तक देगी भाजपा - विजय बहादुर पाठक

Posted on 09 May 2017 by admin

शताब्दी अल्पकालीन विस्तारक हर घर पहुंचाएंगे

भारतीय जनता पार्टी जनसम्पर्क अभियान में हर घर तक दस्तक देने पहुॅचेगें शताब्दी अल्पकालीन विस्तारक। प्रतिदिन 50 नये सदस्य बनाकर 15 दिन में 750 लोगों को भाजपा से जोडेगें। प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने बताया कि जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न होने के बाद अब 10 मई से 25 मई तक जनसम्पर्क अभियान के तहत प्रदेश के 13091 सेक्टरों पर 15 दिन विस्तारक प्रवास करंेगें ।
प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष में जनसेवा के दायित्व के साथ 20 हजार विस्तार प्रदेश के 13091 सेक्टरों में 15 दिन प्र्रवास करेंगें। मण्डल स्तर से उपर के कार्यकर्ता शताब्दी अल्पकालिक विस्तारक के रूप में सेक्टरों पर जाकर टोल फ्री नम्बर 18002661001 पर मिस्ड काल से प्रतिदिन 50 नये भाजपा सदस्य बनाएगें। अपना मण्डल छोडकर किसी दूसरे मण्डल के सेक्टर पर निवास करते हुए 15 दिन में 750 लोगों को भाजपा से जोडेगें। इस तरह प्रदेश में 13091 सेक्टरों पर 98 लाख से अधिक लोग भाजपा परिवार के सदस्य बनेगें।
श्री पाठक ने कहा कि पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी के राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक चिंतन से ही सबका साथ-सबका विकास सम्भव है। एकात्ममानववाद का विचार है सत्ता गरीब की झोपड़ी के बाहर खड़ी दासी है और दासी का कार्य स्वामी की सेवा करना हैं। दीन दयाल जी के अंत्योदय के विचारों का पत्रक लेकर विस्तारक हर घर तक पहुॅचेगें। ताकि राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक उत्थान का कार्य समग्र रूप से सम्भव हो सके। दीन दयाल जी का दर्शन समष्टि के उत्थान का मार्गदर्शन करता है। शताब्दी अल्पकालीन विस्तारक ग्राम चैपाल, छात्रों से चर्चा, लोक कलाकारों के साथ सांस्कृतिक संध्या, कैशलेस प्रशिक्षण, स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनसम्पर्क करेगें।
श्री पाठक ने कहा कि 15 दिवसीय जनसम्पर्क अभियान में विस्तारक बूथ समितियों के साथ बूथ पर रहने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता के घर पर भाजपा का झण्डा लगायेगें तथा मेरा घर भाजपा का घर लिखा हुआ स्टीकर भी चिपाकायेंगें। शताब्दी अल्पकालीन विस्तारक केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों की सूची भी तैयार करेगें तथा युवाओं के बीच मोदी एप एवं भीम एप का प्रजंेटेशन करके सोशल मीडिया का उपयोग करने वालो से भी सम्पर्क करेगें। 15 दिनों में विस्तारक संगठनात्मक, राजनीतिक एवं दार्शनिक विचारों एवं कार्यक्रमों के प्रवाह से जनसम्पर्क अभियान में जुटेगें।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in