Categorized | लखनऊ.

संगठन सरकार से बड़ा होता है - धर्मपाल सिंह

Posted on 09 May 2017 by admin

bjpलखनऊ 08 मई 2017, आज प्रदेश मुख्यालय में जन सहयोग केन्द्र का उद्घाटन के अवसर पर प्रेस से वार्ता करते हुए प्रदेश के सिंचाई मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि संगठन सरकार से बड़ा होता है। संगठन के सहयोग से ही सरकार बनती है तथा आदरणीय योगी जी के नेतृत्व में उ0प्र0 की सरकार संगठन के सहयोग से जन समस्याओं के निराकरण के लिए सतत कार्य कर रही है। यह कार्य सुचारू रूप से निरन्तर चल सके इसी लिए संगठन ने जन सहयोग केन्द्र का र्निमाण किया है। जहां प्रतिदिन सरकार से एक मंत्री तथा संगठन से एक उपाध्यक्ष तथा एक मंत्री नित्य प्रदेश भर से आये आमजन व कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रातः 11 बजे से 01 बजे तक कार्यालय में उपलब्ध रहते है तथा जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान में निरन्तर सतत सक्रिय है जहां प्रतिदिन सैकड़ो लोगों की समस्याओं का समाधान नित्यप्रति होता है।bjp1
जन सहयोग केन्द्र के उद्घाटन के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी, जसवंत सैनी, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह मुख्यालय प्रभारी चै0 लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, आनन्द पाण्डेय आदि अनेक प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in