Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल से मिले केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री

Posted on 08 May 2017 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक से आज राजभवन में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने शिष्टाचारिक भेंट की। श्री जावड़ेकर लखनऊ में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने आये हैं और राज्यपाल के अनुरोध पर राजभवन में ठहरे हैं।

up-governor-with-prakash-jawedkarश्री नाईक ने भेंट के दौरान उच्च शिक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने राजभवन और उत्तर प्रदेश की विशेषता बताते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश ने देश को अब तक 9 प्रधानमंत्री दिये हैं। उन्होंने श्री जावड़ेकर को अपने कक्ष में लगी सभी प्रधानमंत्रियों की फोटो भी दिखायीं। ज्ञातव्य है कि श्री नाईक ने राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद निर्देश दिये थे कि अब तक उत्तर प्रदेश ने जितने भी प्रधानमंत्री देश को दिये हैं उनके चित्र राजभवन पूरे सम्मान के साथ लगाये जाये।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in