Categorized | लखनऊ.

खिलाडि़यों को पुरस्कार देकर सम्मनित किया

Posted on 08 May 2017 by admin

dsc_9893 ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इण्डिया के द्वारा राष्ट्रीय रेफरी एवं राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रशिक्षक, ब्लैक बेल्ट का नवीनतम कोर्स का आयोजन दिनांक 5 से 7 मई 2017 को हलवासिया कोर्ट, हजरतगंज, लखनऊ पर किया गया। टी.एफ.आई. के महासचिव ग्रेैन्ड मास्टर जिम्मी आर. जग्तियानी अर्न्तराष्ट्रीय प्रशिक्षक तथा फाउण्डर एण्ड फादर ऑफ ताइक्वांडो इन इण्डिया के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
dsc_9941इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चेतन चौहान जी, खेल मंत्री, उ0प्र0 सरकार द्वारा आये हुए खिलाडि़यों को पुरस्कार देकर सम्मनित किया एवं समापन समारोह के अवसर पर कहा कि ताइक्वांडो आत्मरक्षा के लिए एक बेहतरीन कला है और इस कला के द्वारा खासकर महिलायें इसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकती है। इस अवसर परं श्री सुधीर एस. हलवासिया, श्री हीरो बाजपेयी, श्री सैय्यद रफत गेस्ट ऑफ आनर के रूप में उपस्थित रहें। मास्टर पीटर जग्तियानी टेक्निकल चेयरमैन ऑफ टी.एफ.आई. इस सेमिनार के कोआर्डिनेटर थे। इस समापन समारोह के अवसर पर काफी संख्या में लोग उपस्थित रहें।
ताइक्वांडो के नियम इस प्रकार हैः-
1. राष्ट्रीय प्रशिक्षक कोर्स किया हुआ ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दे सकता है।
2. क्वालीफाईड नेशनल रेफरी किसी भी स्टेट या नेशनल कम्पटीशन में भाग ले  सकता है।
3. ब्लैक बेल्ट खरीदना या बेचना बगैर प्रशिक्षण नियम के विरू( है।
ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इण्डिया के प्रशिक्षण के द्वारा जो ताइक्वांडो खिलाड़ी  एवं पदक विजेता राष्ट्रीय ताइक्वांडो कम्पटीशन में पदक विजेताओं को भविष्य में  जॉब एवं मैनेजमेंट में लाभ मिलेगा।
ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इण्डिया के तीन डिवीजन इस प्रकार है
1. प्रशिक्षित ताइक्वांडो रेफरी, ब्लैक बेल्ट एवं प्रशिक्षक।
2. नेशनल ताइक्वांडो पदक विजेता मैरिट प्लेयर्स
3. नेशनल ताइक्वांडो प्रशिक्षक को जॉब में लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in