Categorized | Latest news

मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम की वातानुकूलित बसों को झण्डी दिखाकर रवाना किया

Posted on 07 May 2017 by admin

  • वातानुकूलित बसों में 12 हाई एण्ड स्कैनिया एवं वाॅल्वो तथा 15 साधारण श्रेणी की वातानुकूलित जनरथ बसें शामिल
  • मुख्यमंत्री ने साधारण श्रेणी की वातानुकूलित जनरथ बस में बैठकर यात्रा की
  • प्रदेश की जनता को सस्ती, सुरक्षित और आरामदायक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए किया गया बसों का संचालन
  • साधारण वातानुकूलित बस सेवाओं के माध्यम से सामान्य जनता को कम किराए में उच्च श्रेणी की परिवहन सुविधा मिलेगी

cm-yogi-volvo-bus2उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की 27 वातानुकूलित बसों को झण्डी दिखाकर रवाना किया। इन बसों में 12 अत्याधुनिक उच्चस्तरीय तकनीकी सुविधाओं से युक्त हाई एण्ड स्कैनिया एवं वाॅल्वो वातानुकूलित बसें तथा 15 साधारण श्रेणी की 3ग्2 वातानुकूलित जनरथ बसें शामिल हैं। बसों को रवाना करने से पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी श्रेणी की बसों में चढ़कर उनका निरीक्षण किया तथा साधारण श्रेणी की वातानुकूलित जनरथ बस में बैठकर यात्रा भी की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डाॅ0 दिनेश शर्मा, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री स्वतंत्र देव सिंह, महिला कल्याण मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी, खेल मंत्री श्री चेतन चैहान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री मोहसिन रजा सहित शासन-प्रशासन एवं परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
ज्ञातव्य है कि प्रधामंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा और लोक कल्याण संकल्प पत्र के अनुरूप प्रदेश की जनता को सस्ती, सुरक्षित और आरामदायक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए इन बसों को संचालित किया गया है। इन बसों के माध्यम से जहां एक ओर सामान्य जनता को कम किराए में वातानुकूलित बस सेवाओं की सुविधा मिलेगी, वहीं उच्च आय वर्ग के यात्रियों को भी उच्च श्रेणी की वातानुकूलित बस सेवा की सुविधा उपलब्ध होगी।
cm-yogi-volvo-busस्कैनिया एवं वाॅल्वो श्रेणी की बसें गोरखपुर-दिल्ली वाया कानपुर, गोरखपुर-लखनऊ-आगरा वाया कानपुर एवं लखनऊ-दिल्ली वाया कानपुर मार्गों पर संचालित की जाएंगी। परिवहन निगम की साधारण श्रेणी की वातानुकूलित बसें अन्य मार्गों से भी लखनऊ-दिल्ली के अलावा लखनऊ-बांदा-कर्वी, लखनऊ-सीतापुर-बरेली, लखनऊ-डुमरियागंज-बढ़नी, लखनऊ-बहराइच, लखनऊ-झांसी, लखनऊ-सुलतानपुर-वाराणसी, लखनऊ-फैजाबाद-आजमगढ़, लखनऊ-फैजाबाद-देवरिया आदि मार्गों पर संचालित की जाएंगी। इन बसों में आॅनलाइन अग्रिम आरक्षण की व्यवस्था उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in