Categorized | Latest news

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया

Posted on 04 May 2017 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन का स्वागत राजभवन में किया। श्रीमती महाजन विधानसभा अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित द्वारा आयोजित प्रथम बार निर्वाचित विधायकों के प्रबोधन कार्यक्रम के समापन समारोह में आज लखनऊ प्रवास पर राजभवन में ठहरी हैं।
sumitra-mahajan ज्ञातव्य है कि विधान भवन में 17वीं विधानसभा में प्रथम बार निर्वाचित विधायकों के प्रशिक्षण के लिये 3-4 मई को दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम रखा गया था जिसका उद्घाटन राज्यपाल श्री राम नाईक द्वारा विधानसभा अध्यक्ष श्री हृृदय नारायण दीक्षित, गुजरात विधान सभा के अध्यक्ष श्री रमन लाल वोरा, मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, नेता प्रतिपक्ष श्री राम गोविन्द चैधरी, मंत्रीगण एवं नव निर्वाचित विधायकगणों की उपस्थिति में 03 मई को किया गया था।
राज्यपाल श्री राम नाईक से श्रीमती सुमित्रा महाजन का पारिवारिक संबंध रहा है। दोनों ने लगातार पांच बार लोकसभा में सांसद के तौर पर काम किया है तथा पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई के मंत्रिमण्डल में राज्यपाल श्री राम नाईक पेट्रोलियम मंत्री थे और श्रीमती महाजन पेट्रोलियम राज्यमंत्री थीं। श्री नाईक ने लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन को अपने साथ मध्यान्ह भोजन पर भी आमंत्रित किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in