Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश बी.एस.पी. संगठन में ज़रूरी परिवर्तन के बाद दूसरे राज्यांे की समीक्षा बैठक के क्रम में हरियाणा, पंजाब व चण्डीगढ़ में पार्टी गतिविधियों की समीक्षा बैठक, जिसमें विरोधी पार्टियों की सरकार की ख़ासकर ग़रीब, किसान, दलित, पिछड़ा व मुस्लिम वर्ग-विरोधी नीतियों के लिये संघर्ष जारी रखने का संकल्प

Posted on 04 May 2017 by admin

केन्द्र व बीजेपी शासित राज्यों द्वारा ’भगवा तुष्टीकरण’ की नीति पर चलकर इससे जुड़े आपराधिक तत्वों को हर स्तर पर व हर प्रकार का गलत संरक्षण दिया जा रहा है, जिससे देश में एक प्रकार से अव्यवस्था जैसा माहौल: बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती जी।

बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद (राज्यसभा) व पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती जी ने उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन में जरूरी परिवर्तन करके यहाँ शीघ्र ही होने वाले शहरी निकाय के चुनाव मंे पूरी तैयारी के साथ लड़ने का कार्यक्रम आदि तय करने के बाद दूसरे प्रदेशों में पार्टी संगठन के कार्यकलापों की समीक्षा करने के क्रम में आज यहाँ हरियाणा, पंजाब व चण्डीगढ़ में पार्टी की स्थिति तथा वहाँ सर्वसमाज में जनाधार को बढ़ाने के कार्यों की समीक्षा की।
इस बैठक में इन राज्यों में बी.एस.पी. के वरिष्ठ व जिम्मेवार पदाधिकारियों के साथ पार्टी के केन्द्रीय प्रभारियों ने भी भाग लिया। उन लोगांे ने अपने-अपने राज्यों में पार्टी की गतिविधियों व जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता के बारे में अपनी रिपोर्ट पार्टी प्रमुख को पेश की तथा बताया कि बी.एस.पी. के तत्वावधान में ई.वी.एम. के माध्यम से उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड राज्योें मंे हुई चुनावी धांधली के खिलाफ गत दिनांक 11 अप्रैल सन् 2017 को राज्य के मुख्यालय पर सफल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा वोटिंग मशीन में गड़बड़ी करके चुनाव जीतने की आशंका आमजनता में काफी प्रबल होती जा रही है, जिसका समुचित समाधान देश के लोकतन्त्र के हित में आवश्यक है और अगले चुनाव से पहले इस सम्बंध में मूलभूत सुधार आवश्यक है।
हरियाणा, पंजाब व चण्डीगढ़ के राजनीतिक हालात का जायजा़ लेने के बाद बैठक को सम्बोधित करते हुये सुश्री मायावती जी ने कहा कि केन्द्र व बीजेपी शासित राज्यों द्वारा ’भगवा तुष्टीकरण’ की नीति पर चलकर इससे जुड़े आपराधिक तत्वों को हर स्तर पर व हर प्रकार का गलत संरक्षण दिया जा रहा है, जिससे देश में एक प्रकार से अव्यवस्था जैसा माहौल हो गया है।

इसके अलावा, जब भी बीजेपी व मोदी सरकार जनहित, जनकल्याण व देशहित के मामलों में फेल होती हुई नजर आती है तो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व आमजनता का ध्यान उस विफलता की तरफ से बाँटने के लिये भगवान के दर्शन व मन्दिरांे के चक्कर काटने शुरू कर देते हैं अर्थात धर्म का राजनीतिक इस्तेमाल करके पार्टी व सरकार की विफलताओं पर से लोगों का ध्यान बाँटने के लिये लगातार किया जा रहा है जैसाकि बीजेपी के नेताओं द्वारा धर्म का चुनावी लाभ के लिये इस्तेमाल पहले लगातार किया जाता रहा है।
उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य को हालाँकि बीजेपी व अकाली दल की गठबंधन सरकार से मुक्ति मिल गई है, परन्तु हरियाणा में बीजेपी का कट्टरवाद व संकीर्ण राष्ट्रवाद प्रदेश को लगातार पीछे ढकेलता जा रहा है। संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों व मंत्रियों आदि की भाषा व व्यवहार संविधान की मंशा व कानून से मेल नहीं खाता है, जिससे अनेकों गलत कराणों से हरियाणा की बीजेपी सरकार सुखर््िायों में रहती है। वहाँ के दलितों के प्रति भी राज्य सरकार का रवैया न्यायपूर्ण व सहानुभूति का नहीं होने कारण उन वर्गों का शोषण व अन्याय पहले की तरह ही लगातार जारी है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in