Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सूचना राज्य मंत्री ने जनता की समस्याओं को सुना

Posted on 04 May 2017 by admin

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम मंे आज मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर प्रदेश के सूचना राज्य मंत्री
डाॅ0 नीलकण्ठ तिवारी ने जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रभावी कार्रवाई करें।
सूचना मंत्री को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए जनपद बरेली से आए दिव्यांग श्री नन्हे ने अपने लिए ई-रिक्शा व राशन कार्ड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। लखनऊ की सुश्री आसिया ने अपने लिए आवास तथा लखनऊ की हीं सुश्री मुन्नी देवी ने बिजली के बिल में छूट के लिए निवेदन किया। बुलन्दशहर से आए श्री हितेश ने शिक्षा शुल्क में छूट दिलवाने का आग्रह किया।
प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित आवेदन पत्र सूचना मंत्री को स्वयं दिए। अधिकांश प्रार्थना पत्र आर्थिक सहायता, कृषि पट्टे, विद्युत आपूर्ति, आवास आवंटन, पेयजल, अवैध कब्जे, पेंशन, राजस्व, भू-अभिलेखों में अनियमितता, शादी अनुदान, नौकरी तथा निजी इलाज आदि से सम्बन्धित थे। उन्होंने फरियादियों को सभी मामलों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करवाने का भरोसा दिया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in