Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री अब वर्तमान सांसदों व विधायकों के साथ-साथ पूर्व सांसदों व विधायकों से भी मिलेंगे

Posted on 04 May 2017 by admin

शुक्रवार को अपरान्ह 04 से 05 बजे सांसदों एवं पूर्व सांसदों से तथा सोमवार व बृहस्पतिवार को अपरान्ह
04 से 05 बजे विधायकों एवं पूर्व विधायकों से मिलेंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ अब प्रत्येक सप्ताह प्रदेश के समस्त वर्तमान सांसदों व विधायकों के साथ-साथ पूर्व सांसदों व विधायकों से भी भेंट करेंगे।
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री ने सप्ताह में प्रत्येक शुक्रवार को अपरान्ह 04 बजे से 05 बजे तक का समय सांसदों के लिए एवं सप्ताह में प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को अपरान्ह 04 बजे से 05 बजे तक का समय विधायकों से भेंट हेतु निश्चित किया था। अब मुख्यमंत्री वर्तमान सांसदों व विधायकों के साथ-साथ पूर्व सांसदों व विधायकों से भी भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री इन जनप्रतिनिधियों से निर्धारित दिवस एवं समय पर श्री लाल बहादुर शास्त्री भवन में भेंट करेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in