Categorized | लखनऊ.

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में जनसमस्याओं के निदान का क्रम अनवरत जारी

Posted on 03 May 2017 by admin

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मौजूद रहे जनता के दरबार में
4 मई को कैबिनेट मंत्री सतीष महाना रहेगें उपस्थित

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने जनता की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए त्वरित प्रयास किए। 127 लोग अपनी समस्याओं को लेकर कबीना मंत्री से मिले।
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अपने समय से 15 मिनट पूर्व ही जनता के दरबार मेें पहुॅचे और 12ः30 तक समस्याओं को निपटाने में जुटे रहे। जिला स्तर की समस्याओं में तत्काल जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से बात की और समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। अन्य समस्याओं को संबधित मंत्रालय में भेज दिया गया ताकि न्यायोचित कार्यवाही संभव हो सके। सपा सरकार में नौकरियों में हुए भ्रष्टाचार के मसले लेकर भी युवा पहुॅचे। समस्याएं लेकर पहुचे जनमानस ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद राजनीति और प्रशासनिक वातारण में परिवर्तन हुआ है आज मंत्रियों, विधायकों से मिलना बहुत सहज है। प्रशासन में भी सुधार हुआ है, स्वभाविक है जनता की अपेक्षाएं बढी है जिन्हें योगी सरकार पूरा करेगी।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं को निस्तारित करने के अनवरत क्रम में 4 मई को पूर्वांह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कैबिनेट मंत्री सतीश महाना उपस्थित रहेगें। संगठन और सरकार के समन्वय से पं0 दीन दयाल उपाध्याय के लक्ष्य अन्योदय, प्रण अंत्योदय एवं पथ अंत्योदय के सिद्धान्त के साथ जनसमस्याओं का निदान और जनसेवा के राजनीतिक दायित्व के साथ भाजपा आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in