Categorized | लखनऊ.

24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में मनाने का निर्णय मंत्रिपरिषद की समिति उ0प्र0 दिवस आयोजन की कार्ययोजना को अंतिम स्वरूप प्रदान करेगी

Posted on 02 May 2017 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज यहां लोक भवन में सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।

प्रदेश की जिन महान विभूतियों ने देश की आजादी में योगदान दिया है, उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर उन्हें प्रचारित-प्रसारित किया जाएगा। साथ ही, प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर एवं विविधता को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। नई पीढ़ी को प्रदेश के विकास एवं परिवेश से जोड़ने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी निर्णय लिया गया है कि राज्य के बाहर अन्य प्रान्तों में वहां रहने वाले प्रवासी प्रदेशवासियों के बीच भी उत्तर प्रदेश दिवस सम्बन्धी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे उनकी प्रतिबद्धता उत्तर प्रदेश के प्रति बढ़ सके।
उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन हेतु मंत्रिपरिषद की एक समिति गठित की जाएगी, जो 01 माह में दिवस आयोजन की कार्ययोजना को अंतिम स्वरूप प्रदान करेगी। उत्तर प्रदेश दिवस के कार्यक्रमों को मुख्यतः सूचना, संस्कृति तथा पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किया जाएगा, जिसका समन्वय सूचना विभाग द्वारा किया जाएगा। इस आयोजन में ग्राम्य विकास, नगर विकास, आवास एवं शहरी नियोजन तथा औद्योगिक विकास विभाग सहित अन्य विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश का नाम पूर्व में यूनाइटेड प्राॅविन्सेंस था, जिसे गवर्नमेंट आॅफ इण्डिया एक्ट, 1935 के तहत 24 जनवरी, 1950 को परिवर्तित कर उत्तर प्रदेश कर दिया गया था, जो गजट आॅफ इण्डिया एक्स्ट्राआॅर्डिनरी में दिनांक 24 जनवरी, 1950 को प्रकाशित हुआ।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in