Categorized | लखनऊ.

समाजवादी सरकार ने विकास का बुनियादी ढांचा तैयार कर दिया है

Posted on 01 May 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मुद्दा विहीन राजनीति जन विरोधी होती है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें विकास को धता बताकर सांप्रदायिक मुद्दों को उभार रही हैं। ये सरकारें गरीबों की भलाई का कोई काम नहीं कर सकती हैं क्योंकि इनका रिश्ता कारपोरेट जगत से है। आरएसएस और भाजपा छलबल से केवल सत्ता हथियाना जानते हैं लेकिन जनता के साथ धोखाधड़ी की राजनीति ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकती है।

akhileshyadav श्री अखिलेश यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में पाल समाज के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठको में सर्वश्री रामगोविंद चौधरी नेता प्रतिपक्ष, नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, राजेंद्र चौधरी, अरविन्द सिंह गोप, पूर्वमंत्री तथा एसआरएस यादव एवं अरविन्द कुमार ंिसह एमएलसीगण भी शामिल रहे।
पाल समाज की बैठक में मुख्य अतिथि श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार ने विकास का बुनियादी ढांचा तैयार कर दिया है। सड़क, बिजली, कृषि तथा अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार किया गया है। भाजपा का ध्यान इस विकास के विस्तार पर नहीं है। वे तो विकास के मुद्दा को ही भटका रहे हैं। आरएसएस और भाजपा का मूल चरित्र सांप्रदायिक है। उससे सावधान रहना होगा। पता नहीं ये लोग देश को और लोकतंत्र को किस रास्ते पर ले जाएंगे।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पिछड़ों को आरक्षण दिए जाने की पक्षधर है। समाजवादी सरकार में ही हमेशा पिछड़ों को सम्मान मिला है। वस्तुतः समाजवादी पार्टी का पिछड़ों के साथ स्वाभाविक रिश्ता है। यह सम्बंध अटूट रहेगा। समाजवादी पार्टी ने जनगणना में जाति गणना की बात उठाई ताकि आबादी के हिसाब से पिछड़े समाज के विकास के लिए हिस्सेदारी तय हो सके।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी काम की बात करते हैं जबकि भाजपाई बेकार की बात करते हैं। समाजवादी सरकार ने समाज और वर्ग के संतुलित विकास की योजनाएं लागू की थी। समाजवादी सरकार में किसी के साथ अन्याय नहीं हुआ। भाजपा धोखे की राजनीति करती है जबकि समाजवादी पार्टी सिद्धांत की राजनीति करती है। अभी से हालात यह हो गए हैं कि राज्य में कानून का राज नहीं है। चारों ओर अराजकता का बोलबाला है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पाल समाज को समाजवादी पार्टी में ही सम्मान मिला है। वह सामाजिक न्याय के संघर्ष में भी समाजवादी पार्टी के साथ रहेगा। वह वैचारिक तौर पर भी पार्टी के लिए प्रतिबद्ध है। कोई अन्य दल पाल समाज की बात भी नहीं सुनता हैं इसलिए समाज का संकल्प है कि वह पूरी निष्ठा के साथ श्री अखिलेश यादव को ताकत देंगे। पार्टी के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।
पाल समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि श्री अखिलेश यादव जैसा कोई शानदार मुख्यमंत्री नहीं हो सकता है। उन्होंने हमारे समाज को सम्मान दिया और ईमानदारी से प्रदेश का विकास किया। हमारा समाज उन्हें ही अपना नेता मानता है और संकल्प लेता है कि वह पूरी निष्ठा के साथ अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में संघर्षरत रहेगा तथा किसी के बहकावे में गुमराह नहीं होगा। वह पूरी निष्ठा के साथ श्री अखिलेश यादव को ताकत देंगे। वक्ताओं ने कहा कि अखिलेश जी के कामों को भाजपा अपना बता रही है, यह राजनीतिक बेईमानी हैं।

बैठक में श्यामलाल पाल ने संचालन किया। इसमें सर्वश्री विजयबहादुर पाल (पूर्वमंत्री) श्रीमती जानकी पाल, अयोध्या प्रसाद पाल, मुन्ना पाल, राकेश पाल, विनय पाल, दीप सिंह पाल, डा0 परशुराम पाल, डा0 अवधनाथ पाल, लाखन सिंह पाल, चंद्रिका पाल, श्याम बहादुर पाल, राजाबेटी बघेल, सोनू पाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in