Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री जनता की समस्याओं से रूबरू हुए

Posted on 01 May 2017 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ आज अपने सरकारी आवास पर जनता की समस्याओं से रूबरू हुए। उन्हांेने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसमस्याओं पर प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई करें, जिससे जनता की समस्याओं का समय से निस्तारण किया जा सके।

मुख्यमंत्री को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए जनपद वाराणसी से आयीं सुश्री नीति सिंह ने लिवर के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग का आग्रह किया।

जनपद चित्रकूट से आयीं  सुश्री शंाति  ने झोपड़ी में आग लग जाने से हुई क्षति के बाबत आवास व आर्थिक सहयोग का निवेदन किया।

हरदोई से आये श्री रामकुमार ने मृतक आश्रित के तौर पर नौकरी के लिए अनुरोध किया।

इनके अलावा भी बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याओं के बारे मंे बताया। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in