Categorized | कानपुर

परिवारीजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की

Posted on 29 April 2017 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज कानपुर में जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकी हमले में शहीद कैप्टन श्री आयुष यादव के घर जाकर उनके परिवारीजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दुःख की इस घड़ी में उनके साथ होने का भरोसा दिलाया।

abhilesh-yadav-in-kanpur-caption-ayush-yadav-house श्री अखिलेश यादव ने शहीद कैप्टन श्री आयुष यादव के घर पर कहा कि जिस परिवार का इकलौता बेटा शहीद हो गया हो उसको मैं सांत्वना कैसे दूं। मैं तो यहां उनका दुःख बांटने आया हॅू। उन्होंने कहा कि शहीद के परिवार को मदद के लिए समाजवादी सरकार ने जो नीतियां बनाई थी उन्हें वर्तमान सरकार को भी पालन करना चाहिए।

कैप्टन श्री आयुष यादव की शहादत की याद करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उन जैसे जांबाजों की कुर्बानी से ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं लेकिन अब वक्त आ गया है जब आतंकी घटनाओं पर नियंत्रण के लिए कठोर फैसले केंद्र सरकार को लेने होंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in