Categorized | लखनऊ.

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालयलखनऊ ने‘जीरो करप्शन टालरेंस’ की नीति को जारी रखते हुए अवैध वसूली करने वाले 215आपरेटरों को ब्लैकलिस्ट किया

Posted on 28 April 2017 by admin

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ स्थाई आधार केंद्र संचालकों या आधार आपरेटरों द्वारा बरती जा रही किसी भी अनियमितताओं के प्रति गंभीर है| इन अनियमितताओं में आधार के नाम पर निवासियों से अवैध रूप से राशि वसूलना और केंद्र का संचालन प्राधिकरण द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं करना शामिल है| क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा पिछले महीने में 215 आधार पंजीकरण आपेरटर एवं सुपरवाइजरों को ब्लैकलिस्ट किया गया साथ ही संबधित 61 एनरोलमेंट एजेंसीज पर कुल रु. 21,50,000/- की पेनाल्टी लगाई गई है|

untitled-2_r2_c2ऐसे सभी मामलें, जिनमें आपरेटरों द्वारा अवैध वसूली या निवासियों को परेशान करने की शिकायतेंप्राप्त होंगी, ऐसी सभी शिकायतों पर क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ सख्त कार्रवाई करेगा| सभी आपरेटरों को इस बाबत सख्त चेतावनी जारी की जा चुकी है|

इसके साथ हीअमेठी जिला प्रशासन के सहयोग से कलेक्टरेट सभागार में आपरेटरों के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमे अधिकारियों ने सभी आधार आपरेटरों को चेतावनी दी एवं उन्हें अवगत कराया गया कि अगर निवासियों से पैसा लेने की बात सही पाई जाती है तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी, साथ ही आपरेटरों को निवासियों से पैसा ना लिए जाने हेतु संकल्प भी दिलाया गया|

प्राधिकरण ने निवासियों से अनुरोध किया है कि वे नया आधार बनाने के लिए कोई पैसा न दे क्योंकि आधार नामांकन प्रक्रिया पूर्णत: निःशुल्क है और संशोधन कराने के लिए केवल निर्धारित शुल्क ही देय है,  किसी अन्य प्रकार के संशोधन के लिए अधिकतम शुल्क 25 रुपये ही निर्धारित है| प्राधिकरण के दिशानिर्देश के अनुसार पहली बार 5 वर्ष और दूसरी बार जब बच्चे 15 वर्ष के हो जाते हैं तो उन्हें बायोमेट्रिक अपडेट करने की आवश्यकता होती है, इसे अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट कहा जाता है; अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट पूरी तरह से निःशुल्क है|

यदि कोई भी आपरेटर उपरोक्त का उल्लंघन करता है तोनिवासी उस ऑपरेटर व केंद्र के पूर्ण विवरण के साथ क्षेत्रीय कार्यालय की दूरभाष संख्या 0522-2304978/2304979 एवं ई-मेल - uidai.lucknow@uidai.net.inपर इसकी सूचना दे सकता है, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ की और से इसकी तत्काल जांच करके उचित कारवाई की जाएगी |

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in