Categorized | Latest news

मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याओं को सुना

Posted on 28 April 2017 by admin

समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिदिन की भांति आज भी अपने सरकारी आवास पर जनता की समस्याओं को सुना। प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित आवेदन पत्र मुख्यमंत्री को स्वयं दिए। मुख्यमंत्री ने जनता को उनकी शिकायतों पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया तथा अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
uttar-pradesh-yogi-cm1जनपद उन्नाव से आये श्री रविन्दर आजाद ने मुख्यमंत्री से अपने गांव के तालाब की सफाई और सौन्दर्यीकरण का अनुरोध किया। फतेहपुर निवासी श्री कन्धई गिरि ने स्वयं द्वारा बनवाए गये मन्दिर में पेयजल की व्यवस्था का अनुरोध श्री योगी से किया। जनपद जौनपुर के श्री कैलाश नाथ ने जमीनी विवाद का निस्तारण कराने तथा जौनपुर के ही सीजनल अमीन श्री जसवन्त कुमार श्रीवास्तव ने नौकरी में स्थायीकरण का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया।
इनके अलावा भी काफी बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। अधिकांश प्रार्थना पत्र आर्थिक सहायता, कृषि पट्टे, विद्युत आपूर्ति, आवास आवंटन, पेयजल, अवैध कब्जे, पेंशन, राजस्व, भू-अभिलेखों में अनियमितता, शादी अनुदान, नौकरी तथा निजी इलाज आदि से सम्बन्धित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in