Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री जनता की समस्याओं से हुए अवगत

Posted on 27 April 2017 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ अपने सरकारी आवास पर जनता की समस्याओं से अवगत हुए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसमस्याओं पर प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई करें, जिससे प्रदेश की जनता की समस्याओं का समय से निस्तारण किया जा सके।

मुख्यमंत्री को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए जनपद सहारनपुर के श्री राकेश ने अपनी माता के इलाज के लिए आर्थिक सहयोग का आग्रह किया। बाराबंकी से आये श्री नजीबुल हसन ने आवास के लिए निवेदन किया। लखनऊ निवासी सुश्री सुधा सिंह ने अपने पिता की असमय हुई मृत्यु के बाद मृतक आश्रित के तौर पर नौकरी के लिए अनुरोध किया।
इनके अलावा भी बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याओं के बारे मंे बताया। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in