Categorized | लखनऊ.

मंत्रिपरिषद ने सुकमा की घटना में शहीद जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की

Posted on 26 April 2017 by admin

उ0प्र0 के दो शहीदों के परिजनों को 30-30 लाख रु0
की आर्थिक सहायता का निर्णय

मंत्रिपरिषद ने जवानों पर हुए इस कायराना हमले की भत्र्सना की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज यहां लोक भवन में सम्पन्न मंत्रिपरिषद की बैठक में सुकमा (छत्तीसगढ़) की घटना में शहीद सी0आर0पी0एफ0 जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। मंत्रिपरिषद द्वारा जवानों पर हुए इस कायराना हमले की भत्र्सना भी की गयी।
मंत्रिपरिषद द्वारा उत्तर प्रदेश के 02 शहीदों श्री के0पी0 सिंह (एटा) तथा श्री मनोज कुमार (मुजफ्फर नगर) के परिवारों को 30-30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने का निर्णय भी लिया गया।
प्रदेश सरकार की तरफ से औद्योगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना तथा गन्ना विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री सुरेश राणा जनपद मुजफ्फर नगर में शहीद मनोज कुमार के परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त करने जाएंगे। पशुधन मंत्री श्री एस0पी0 सिंह बघेल तथा खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री श्री अतुल गर्ग एटा में शहीद के0पी0 सिंह के परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त करेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in