Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल ने तीन कुलपति नियुक्त किये

Posted on 25 April 2017 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति राज्य विश्वविद्यालय श्री राम नाईक ने वीर बहादुर सिंह पूर्वाचंल विश्वविद्यालय जौनपुर, महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली तथा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति नियुक्त किये हैं।

राज्यपाल ने प्रो0 राजा राम यादव, भौतिक विज्ञान विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद को वीर बहादुर सिंह पूर्वाचंल विश्वविद्यालय जौनपुर का, प्रो0 अनिल कुमार शुक्ला, डीन स्टूडेन्ट वेलफेयर लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ को महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली का तथा प्रो0 विजय कृष्ण सिंह प्रो-कुलपति ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर का कुलपति नियुक्त किया है।
राज्यपाल की प्रमुख सचिव सुश्री जूथिका पाटणकर ने यह जानकारी देते हुये बताया कि कुलपतियों की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए की गयी है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in