Categorized | लखनऊ.

रदेश कार्यसमिति 01-02 मई लखनऊ में - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 21 April 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति 01 व 02 मई को लखनऊ में होगी। जनसम्पर्क अभियान के द्वारा केन्द्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्यक्रम तय। प्रशिक्षण वर्गों से कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति 01 व 02 मई को लखनऊ के सांइटिफिक कन्वेन्शन सेंटर में होगी। 02 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अमित भाई शाह कार्यसमिति में मार्गदर्शन करेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने बताया कि एक हजार पदाधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होंगे। क्षेत्रीय स्तर पर तीन दिवसीय 06 प्रशिक्षण वर्ग 23 से 27 अप्रैल के बीच सम्पन्न होंगे। क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण वर्गों में क्षेत्रीय पदाधिकारी, क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री सम्मलित होंगे। इसके साथ ही विधायकों के लिए भी 02 प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएगे।
डा0 चन्द्रमोहन ने जानकारी दी कि मा0 मोदी जी के नेतृत्व में चलने वाली केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के ध्येय से 10 से 25 मई तक विशेष जनसम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। जनसम्पर्क अभियान के दौरान पूरे प्रदेश में 20 हजार कार्यकर्ता सेक्टर पर प्रवास करेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in