Categorized | लखनऊ.

जनसामान्य को पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के साथ-साथ विभागीय सेवाएं उपलब्ध हों: नंदी

Posted on 21 April 2017 by admin

राजस्व प्राप्तियां बढ़ाने के उपाय सुनिश्चित किए जाएं

सहायक महानिरीक्षक निबंधन, अमेठी एवं उप महानिरीक्षक
निबंधन, आगरा व बस्ती को निलम्बित करने के निर्देश

स्टाम्प एवं रजिस्टेªशन मंत्री ने विभागीय समीक्षा की
प्रदेश के स्टाम्प एवं रजिस्टेªशन मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि आम जन को पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के साथ-साथ न्यूनतम समय में विभागीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्हांेंने कहा कि प्रत्येक स्तर पर कार्यालयों में आधुनिक कार्य प्रणाली अपनायी जाए। विभाग द्वारा अधिक से अधिक राजस्व प्राप्ति को बढ़ाने के उपाय सुनिश्चित किए जाएं और बिना किसी जांच-पड़ताल के भूमि की रजिस्ट्री तथा एक ही भूमि की रजिस्ट्री बार-बार किए जाने की घटनाओं को रोके जाने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाए।
श्री नंदी ने यह विचार आज यहां आई0जी0 कैम्प कार्यालय, गोमतीनगर, लखनऊ में विभागीय समीक्षा के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विवाहों के पंजीकरण सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि संरक्षित विलेखों की स्कैनिंग, इण्डेक्सिंग तथा आॅनलाइन उपलब्धता जनसामान्य को मुहैया कराई जाए।
स्टाम्प एवं रजिस्टेªशन मंत्री ने कहा कि कार्यालयों में अधिकारी तकनीकी रूप से दक्षता हासिल करें। उन्होंने कहा कि राजस्व प्राप्तियों के लक्ष्य में हो रही कमी को गम्भीरता से लिया जाए। माह मार्च, 2017 में राजस्व लक्ष्य 1520 करोड़ रुपए का था, जिसके सापेक्ष 1124.85 करोड़ रुपए की प्राप्ति हुई। उन्होंने कहा कि राजस्व बढ़ाने के लिए अधिकारी मण्डल, जिला व तहसील स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा करें और शत्-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें। उन्होंने स्टाम्प वाद शीघ्रता व गुणवत्तापरक रूप से निपटाने व एक माह में सारे वाद, विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए।
श्री नंदी ने कार्याें में लापरवाही बतरने वाले सहायक महानिरीक्षक निबंधन, वाराणसी को चेतावनी देने तथा विभाग के पोर्टल तथा मासिक लक्ष्य की जानकारी न होने के अभाव में सहायक महानिरीक्षक निबंधन, अमेठी एवं उप महानिरीक्षक निबंधन, आगरा व बस्ती को निलम्बित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव स्टाम्प एवं रजिस्टेªशन श्री अनिल कुमार, महानिरीक्षक सुश्री कामिनी चैहान रतन एवं अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in